Posted inमनोरंजन, न्यूज

Nana Patekar Affairs: पत्नी से शादीशुदा, फिर 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग नाना पाटेकर की बढ़ी नजदीकियां, जानिए कितने रहे अफेयर

Nana Patekar Affairs
Nana Patekar Affairs: पत्नी से शादीशुदा, फिर 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग नाना पाटेकर की बढ़ी नजदीकियां, जानिए कितने रहे अफेयर
News on WhatsAppJoin Now

नाना पाटेकर (Nana Patekar) का नाम हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज, अलग अंदाज और सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। पर्दे पर गंभीर और प्रभावशाली नजर आने वाले नाना की निजी जिंदगी भी लंबे समय तक चर्चा में रही।

खासतौर पर उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर और अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई किस्से सामने आते रहे हैं।

नीलकांति से शादी, लेकिन सालों से अलग रह रहे थे Nana Patekar

नाना पाटेकर (Nana Patekar) और नीलकांति पाटेकर ने 1978 में शादी की थी। दोनों थिएटर के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था। नाना ने एक इंटरव्यू में अलग रहने की वजह व्यक्तित्व और सोच में अंतर को बताया था।

नाना अपनी पत्नी के योगदान को भी स्वीकार करते थे। उन्होंने माना था कि शुरुआती करियर में नीलकांति ने उनका काफी साथ दिया।

मनीषा कोइराला के साथ थे Nana Patekar के अफेयर

1996 में फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की नजदीकियों की खबरें सामने आईं। इसके बाद दोनों ने ‘खामोशी’ में भी साथ काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते को प्रेम संबंध बताया गया, हालांकि इस रिश्ते की प्रकृति को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आते रहे हैं।

हाल ही में ‘अग्निसाक्षी’ के लेखक रणबीर पुष्प ने कहा कि उन्होंने दोनों के बीच दोस्ती और अच्छी समझ देखी थी, लेकिन उन्होंने इसे रोमांटिक रिश्ते के तौर पर नहीं देखा।

आयशा झुल्का से भी था Nana का सम्बंध

नाना पाटेकर और मनीषा के कथित रिश्ते के बीच अभिनेत्री आयशा झुल्का का नाम भी जोड़ा गया। कुछ पुरानी मनोरंजन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसी वजह से मनीषा और नाना के रिश्ते में दरार आई। हालांकि, आयशा झुल्का ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वह और नाना सिर्फ अच्छे दोस्त थे और कई फिल्मों में साथ काम करने की वजह से उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग थी।

नाना पाटेकर की निजी जिंदगी से जुड़े ये किस्से आज भी चर्चा में हैं, लेकिन उनके फिल्मी योगदान की सबसे बड़ी पहचान उनके यादगार किरदार और अभिनय ही रहे हैं।

ALSO READ: Nana Patekar Religion And Caste: नाना पाटेकर किस जाति और धर्म को मानते थे? जानिए क्या था असली नाम? बहन की शादी से चर्चा में आए

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...