Posted inक्रिकेट, न्यूज

शतक के बाद मैदान पर ध्यान लगाने लगे अभिषेक शर्मा, ‘शिवा सेलिब्रेशन’ का खुद खोला राज

Abhishek Sharma Post match IND vs AFG
शतक के बाद मैदान पर ध्यान लगाने लगे अभिषेक शर्मा, ‘शिवा सेलिब्रेशन’ का खुद खोला राज
News on WhatsAppJoin Now

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन उनके शतक से ज्यादा चर्चा उस सेलिब्रेशन की हो रही है, जिसमें अभिषेक हेलमेट और ग्लव्स उतारकर मैदान पर पालथी मारकर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए। इस दौरान उन्हें ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए भी देखा गया।

अभिषेक ने बताया क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन

शतक के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग कयास लगाने लगे। कुछ लोगों ने इसे फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) के मशहूर मेडिटेशन सेलिब्रेशन से जोड़ दिया। हालांकि अभिषेक ने साफ किया कि यह किसी की नकल नहीं थी।

मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि वह पिछले करीब 6 महीने से एक साल से ध्यान और मेडिटेशन पर काफी ध्यान दे रहे हैं। क्रिकेट में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे में अपने दिमाग को स्थिर रखना उनके लिए बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक मेडिटेशन ने उन्हें मानसिक रूप से स्थिर रहने में काफी मदद की है।

मेडिटेशन ने मुश्किल दौर में दिया सहारा

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बताया कि क्रिकेटर की जिंदगी में लगातार अच्छे और खराब दौर आते रहते हैं। ऐसे समय में खुद को संभालना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन ने उन्हें इन उतार-चढ़ाव के बीच खुद को शांत और स्थिर रखने में मदद की।

अभिषेक ने यह सेलिब्रेशन इसलिए भी किया ताकि दूसरे क्रिकेटरों तक मेडिटेशन का संदेश पहुंचे। उनका मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी उन्हें देखकर इस अभ्यास को अपनाता है और उसे फायदा मिलता है, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

30 गेंदों में शतक, फिर मैदान पर शिव साधना

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए। 30 गेंदों में शतक पूरा करते ही उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भारत की ओर से सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का 35 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि इतनी विस्फोटक पारी खेलने के बाद अभिषेक ने कोई बड़ा या आक्रामक जश्न नहीं मनाया। वह शांत होकर मैदान पर बैठे और ध्यान की मुद्रा में नजर आए। यही वजह है कि उनका यह ‘शिवा सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ALSO READ : एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, आखिरी ओवर में बची लाज, ऐसे पहुंचा सेमीफाइनल

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...