Posted inक्रिकेट, न्यूज

एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, आखिरी ओवर में बची लाज, ऐसे पहुंचा सेमीफाइनल

Asian Games 2026 Pakistan Team
एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, आखिरी ओवर में बची लाज, ऐसे पहुंचा सेमीफाइनल
News on WhatsAppJoin Now

PAKW vs THAIW : एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के महिला क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान महिला टीम (Pakistan Women) को थाईलैंड महिला टीम (Thailand Women) के खिलाफ जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। बारिश के कारण मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया था।

थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 91 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

थाईलैंड ने Pakistan को दिया करारा झटका

92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान (Pakistan) की शुरुआत ठीक रही। शवाल जुल्फिकार (Shawaal Zulfiqar) और गुल फिरोजा (Gull Feroza) ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थाईलैंड ने शानदार वापसी की और महज 11 रन के अंदर पाकिस्तान के चार विकेट गिरा दिए। पावरप्ले खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था।

इससे पाकिस्तान (Pakistan) की टीम दबाव में आ गई थी और मुकाबला थाईलैंड के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था। लेकिन कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने यहां से मोर्चा संभाल लिया।

एक ओवर में पलटा पूरा मैच

पाकिस्तान के लिए आठवां ओवर मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। फातिमा सना (Fatima Sana) ने ओनिचा कामचोम्फू (Onnicha Kamchomphu) के ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए। उन्होंने शुरुआती चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद इमान फातिमा (Eyman Fatima) ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगा दिया। इस ओवर से पाकिस्तान के खाते में कुल 25 रन आए और मैच का रुख अचानक बदल गया।

फातिमा सना ने 13 गेंदों पर 21 रन की अहम पारी खेली। हालांकि उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान फिर मुश्किल में फंस गया।

तुबा हसन ने दिलाई जीत

आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी रन चाहिए थे और टीम ने इस दौरान विकेट भी गंवाए। तुबा हसन (Tuba Hassan) ने दबाव के बीच 7 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। उनकी पारी ने पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाया।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सिर्फ 4 रन चाहिए थे। उम-ए-हानी (Umm-e-Hani) और इमान नसीर (Eman Naseer) ने चार गेंदों में जरूरी रन बनाकर पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिला दी। वहीं थाईलैंड की नन्नापट कोंचारोएंकाई (Nannapat Koncharoenkai) 38 गेंदों पर 49 रन बनाकर अर्धशतक से एक रन दूर रह गईं।

इस तरह पाकिस्तान (Pakistan) ने बेहद करीबी मुकाबला जीतकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को खेले जाएंगे।

ALSO READ : भुवनेश्वर कुमार को आज भी है इस एक बात का मलाल, कहा “ऐसा कर पाता तो बदल सकता था करियर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...