Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस से कप्तानी गई! ये 2 खिलाड़ी रेस में सबसे आगे, जल्द होगा बड़ा फैसला

Mumbai Indians)
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2027 में कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालांकि, उनका टीम से बाहर होना अभी पक्का नहीं है।

हार्दिक की कप्तानी पर क्यों उठे सवाल?

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2024 से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी संभाली थी, जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाया गया था। लेकिन उनके नेतृत्व में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। आईपीएल 2026 में भी मुंबई का अभियान बेहद खराब रहा और टीम लीग चरण में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी।

इसी प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी अगले सीजन में कप्तानी को लेकर बदलाव पर विचार कर रही है। हालांकि, हार्दिक के ट्रेड या टीम छोड़ने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में उनके मुंबई में बने रहने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

ये दो खिलाड़ी कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे

हार्दिक की जगह कप्तानी के लिए सबसे ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा (Tilak Varma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम की हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान के संभावित विकल्पों में रखा गया है।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए नेतृत्व का अनुभव भी है। आईपीएल 2026 में हार्दिक की गैरमौजूदगी में वह मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं और अपने पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाई थी।

वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) को भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। युवा बल्लेबाज लंबे समय से मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी उनके साथ लंबी योजना बना सकती है।

रोहित शर्मा की भी हो सकती है अहम भूमिका

दिलचस्प बात यह है कि अगले कप्तान के चयन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान को लेकर होने वाली चर्चा में रोहित शामिल हैं।

फिलहाल (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी की ओर से हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी से हटाने या नए कप्तान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक इसे रिपोर्ट्स और संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ALSO READ : एशिया कप में ट्रॉफी लेने से क्यों पीछे हटी टीम इंडिया? मोहसिन नकवी को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही बना लिया था पूरा प्लान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...