Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: फिर नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Vaibhav Sooryavanshi
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi : भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब काफी अहम हो गया है। पहले T20I इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब उसकी नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

हालांकि मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इस बार प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या फिर उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा। पहले मुकाबले में वैभव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में फैंस लगातार उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए फैंस चाहते हैं कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिले। हालांकि टीम मैनेजमेंट के लिए फैसला आसान नहीं होगा। अगर टीम बिना बदलाव के मैदान पर उतरती है तो वैभव को एक बार फिर इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अगर ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जाता है, तो उनके लिए डेब्यू का रास्ता खुल सकता है।

ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कौन रहेगा?

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले मुकाबले में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली थी। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) या संजू सैमसन (Sanju Samson) में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है।

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन (Ishan Kishan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) टीम को मजबूती दे सकते हैं। ऑलराउंड विभाग में शिवम दुबे (Shivam Dube), नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और अक्षर पटेल (Axar Patel) अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बुमराह-अर्शदीप पर होगी गेंदबाजी की जिम्मेदारी

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) टीम की तेज गेंदबाजी को संभाल सकते हैं। वहीं स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

दूसरे T20I में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ईशान किशन (Ishan Kishan), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), तिलक वर्मा (Tilak Varma), शिवम दुबे (Shivam Dube), नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy), अक्षर पटेल (Axar Patel), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)।

ALSO READ : वरुण के बाहर होते ही बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में फंसा बड़ा पेंच

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...