Posted inक्रिकेट, न्यूज

वरुण चक्रवर्ती हुए अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Varun Chakaravarthy
News on WhatsAppJoin Now

टीम इंडिया (Team India) को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन इसके अगले ही दिन वरुण के बाहर होने की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

पहले मैच में Varun Chakaravarthy किया था शानदार प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। खास बात यह रही कि अफगानिस्तान (Afghanistan) के बल्लेबाज उनके खिलाफ एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके।

लेकिन मुकाबले के बाद वरुण को चोट लग गई। फिलहाल उनकी चोट की प्रकृति या उसे कैसे लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह चोट उनकी पिछली हैमस्ट्रिंग इंजरी से अलग बताई जा रही है।

एशियन गेम्स में खेलने पर भी सवाल

वरुण के अफगानिस्तान (Afghanistan) सीरीज से बाहर होने के बाद अब उनकी एशियन गेम्स (Asian Games) में उपलब्धता को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होने हैं और ऐसे में चोट से जल्दी उबरना उनके लिए जरूरी होगा। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि हाल के समय में कई खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हुए हैं।

भारत के सामने अब स्पिन विभाग की चुनौती

अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ बाकी दो मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। वरुण के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट को गेंदबाजी संयोजन पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। भारत पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजर दूसरे T20I में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

Also READ : टीम इंडिया में जगह होते हुए भी क्यों नहीं खेले वैभव सूर्यवंशी? जानिए 3 बड़ी वजह

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...