Posted inक्रिकेट, न्यूज

‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने 15 साल के स्टार को लेकर कह दी दिल की बात

Ishan Kishan
News on WhatsAppJoin Now

लीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इस मुकाबले के बाद कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की मजेदार बातचीत ने फैंस का ध्यान खींच लिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर क्रिकेटिंग समझ से भी प्रभावित किया। फाइनल में उनके एक DRS फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने DRS का पूरा क्रेडिट ही अपने नाम कर लिया।

DRS को लेकर Ishan Kishan ने वैभव की खिंचाई की

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक अहम DRS लेने के लिए मनाया था। रिकी भुई (Ricky Bhui) के खिलाफ लिया गया यह रिव्यू सही साबित हुआ और ईस्ट जोन को विकेट मिल गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की क्रिकेटिंग समझ की जमकर तारीफ हुई।

इसी बात को लेकर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बाद में मजाक करते हुए कहा कि हर DRS का क्रेडिट वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ले रहे हैं। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मजाक में बताया कि वह खुद भी रिव्यू लेने वाले थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पहले ही उनके पास आकर काफी आत्मविश्वास से अपनी बात रख देते थे।

वैभव सूर्यवंशी ने भी कप्तान को दे दिया मजेदार जवाब

ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात सुनकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी चुप नहीं रहे। युवा बल्लेबाज ने तुरंत याद दिलाया कि जब सेमीफाइनल में ईशान किशन (Ishan Kishan) मैदान से बाहर गए थे, तब DRS के फैसले कौन ले रहा था। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इस जवाब ने बातचीत को और मजेदार बना दिया। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी उनकी बात मानते हुए कहा कि वह भूमिका वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शानदार तरीके से निभाई थी।

Ishan Kishan ने बताया- भविष्य का कप्तान बन सकता है वैभव

बातचीत के दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वैभव भविष्य के कप्तान बन सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि उनका सफर आगे किस दिशा में जाता है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए दलीप ट्रॉफी 2026 बेहद खास रही।

ईस्ट जोन के उपकप्तान रहे इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मैदान पर जिम्मेदारी दिखाई और फाइनल में 44 रन की तेज पारी भी खेली। वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) ने फाइनल की पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाकर ईस्ट जोन की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रन की बढ़त हासिल की और मैच ड्रॉ रहने के बावजूद दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

ALSO READ : वैभव के साथ खेलकर मोहम्मद शमी ने खोला वापसी का राज, बताया किस चीज से अभी भी मिलती है मोटिवेशन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...