Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान की टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20I
News on WhatsAppJoin Now

भारत और जापान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। 22 सितंबर 2026 को होने वाले इस ऐतिहासिक T20 International मुकाबले के लिए जापान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (Kendel Kadowaki-Fleming) को टीम की कमान सौंपी है। यह मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी प्रीफेक्चर में खेला जाएगा।

केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे जापान की कमान

भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक मुकाबले में केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान की कप्तानी करेंगे। वह जापान के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा इब्राहिम ताकाहाशी (Ibrahim Takahashi) और डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब (Declan Suzuki-McComb) ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जापान के लिए 50 से ज्यादा T20I मुकाबले खेले हैं।

जापान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। जेक कुसुडा-नैर्न (Jake Kusuda-Nairn) को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। वहीं शेन वॉर्न से प्रभावित जापान के लेग स्पिनर मकोतो तानियामा (Makoto Taniyama) भी इस टीम का हिस्सा हैं। तानियामा जापान के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।

भारत के खिलाफ जापान की 15 सदस्यीय टीम

जापान की टीम में केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्जे (Charlie Hara-Hinze), बेंजामिन इटो-डेविस (Benjamin Ito-Davis), अलस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग (Alester Kadowaki-Fleming), कोहेई कुबोटा (Kohei Kubota), जेक कुसुडा-नैर्न (Jake Kusuda-Nairn), वातरु मियाउची (Wataru Miyauchi), रियो सकुरानो-थॉमस (Reo Sakurano-Thomas), एलेक्स शिराई-पैटमोर (Alex Shirai-Patmore), शोमा सुगाया-स्लेटर (Shoma Sugaya-Slater), डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब (Declan Suzuki-McComb), त्सुयोशी ताकादा (Tsuyoshi Takada), इब्राहिम ताकाहाशी (Ibrahim Takahashi), मकोतो तानियामा (Makoto Taniyama) और लाचलान यामामोटो-लेक (Lachlan Yamamoto-Lake) शामिल हैं।

भारत और जापान के बीच होने वाला यह पहला पुरुष T20I मुकाबला होगा। यह मैच दोनों देशों के बीच खेल सहयोग बढ़ाने वाली ‘Sport 75’ पहल का भी हिस्सा है। इसके अलावा यह एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान के लिए बड़ी तैयारी मानी जा रही है।

22 सितंबर का भारत बनाम जापान T20I मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि एक तरफ मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन भारत होगा, जबकि दूसरी ओर जापान अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक खेलने उतरेगा।

ALSO READ : मुंबई क्रिकेट टीम का बदला कप्तान; 8 हजार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिली कमान, पिछले सीजन भी ठोके थे 774 रन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...