Posted inक्रिकेट, न्यूज

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता, ये धाकड़ बल्लेबाज लेगा टीम में उनकी जगह

Shreyas Iyer
News on WhatsAppJoin Now

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में भारतीय टीम को मध्यक्रम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज की तलाश करनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन गेम्स 2026 और वेस्टइंडीज सीरीज की तारीखों में टकराव के कारण कई प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे।

तिलक वर्मा पर चयनकर्ताओं की नजर

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में तिलक वर्मा (Tilak Varma) को सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और 68 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

तिलक को अगर नंबर-4 पर मौका मिलता है तो यह उनके लिए खुद को साबित करने का शानदार अवसर होगा। खास बात यह है कि उनका बाएं हाथ का होना भारतीय बल्लेबाजी क्रम में विविधता भी ला सकता है। चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं, जो जरूरत पड़ने पर अय्यर की भूमिका निभा सकें।

ऋतुराज गायकवाड़ भी रेस में

हालांकि तिलक वर्मा इस रेस में अकेले नहीं हैं। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायकवाड़ को पहले भी वनडे में नंबर-4 पर आजमाया जा चुका है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने इस स्थान पर शतक भी लगाया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने वाली है। ऐसे में अब सबकी नजर चयनकर्ताओं के अंतिम फैसले पर है। अगर तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर की जगह मौका मिलता है, तो यह उनके वनडे करियर के लिए बेहद अहम सीरीज साबित हो सकती है।

ALSO READ :ना चोट लगी, न कोई गेंदबाज आउट कर सका फिर क्यों 250 रन बनाते ही ईशान किशन ने छोड़ा मैदान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...