भारत और जापान (IND vs JAP) के बीच क्रिकेट इतिहास का एक खास मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे, जबकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उपकप्तान बनाया गया है।
यह मुकाबला जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह पहला T20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। यह मैच 2026 एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है।
15 खिलाड़ियों वाली टीम में युवा और अनुभवी सितारे
जापान के खिलाफ चुनी गई टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी क्रिकेटरों का शानदार मिश्रण है। सबसे ज्यादा नजर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर रहने वाली है। वैभव को पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को शामिल किया गया है। वहीं अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), शिवम दुबे (Shivam Dube) और नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
गेंदबाजी में बुमराह समेत मजबूत नाम
गेंदबाजी विभाग में टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हर्षित राणा (Harshit Rana) जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल (Axar Patel), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को जगह मिली है। बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।
जापान के खिलाफ Team India की 15 सदस्यीय टीम
जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए बोर्ड के द्वारा चुनी जाने वाली संभावीत भारतीय टीम कि बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।
ALSO READ : W 6 6 … पहले गेंद से विकेट चटकाया फिर Rinku Singh ने छक्को से पलट दी हारी हुई बाजी, फाइनल में मारी एंट्री
