Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित पर सख्त हुआ BCCI, 2 साल का लगाया बैन, अगली सीरीज में भी नही होंगे टीम इंडिया का हिस्सा

BCCI
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव (Rohit Yadav) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खास बात यह है कि कुछ ही हफ्ते पहले रोहित यादव (Rohit Yadav) का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारत की अंडर-19 सीरीज के लिए हुआ था। अब बैन लगने के बाद वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

रोहित यादव (Rohit Yadav) हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था और एक मुकाबले में कुल छह विकेट हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन के बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन अब दस्तावेजों की जांच में सामने आई गड़बड़ियों ने उनका पूरा अभियान रोक दिया है।

उम्र से जुड़े दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका दौरे के दौरान रोहित यादव (Rohit Yadav) के दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसी दौरान उनकी जन्मतिथि को लेकर कई विसंगतियां सामने आईं। बताया गया है कि उनके नाम पर अलग-अलग जन्म वर्ष वाले तीन जन्म प्रमाणपत्र मिले, जिनमें 2007, 2009 और 2010 दर्ज था। आधार रिकॉर्ड में भी जन्म वर्ष को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई।

इन दस्तावेजों में अंतर सामने आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (Cricket Association of Bengal) ने भी कार्रवाई की और मामले की जानकारी BCCI को दी। इसके बाद बोर्ड ने रोहित यादव (Rohit Yadav) पर दो साल का बैन लगाने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर

रोहित यादव (Rohit Yadav) को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया था। ये मुकाबले राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाने हैं। अब दो साल के प्रतिबंध के कारण वह इन मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। उनकी जगह टीम में किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल किए जाने की संभावना है।

यह कार्रवाई सिर्फ रोहित यादव (Rohit Yadav) तक सीमित नहीं है। CAB ने उम्र और दस्तावेजों से जुड़ी विसंगतियों के कारण कुल 62 खिलाड़ियों को 2026-27 और 2027-28 सीजन में टूर्नामेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर से अयोग्य घोषित किया है। इस पूरे मामले से साफ है कि BCCI और राज्य क्रिकेट संघ अब Age Verification और Player Documents को लेकर काफी सख्ती बरत रहे हैं।

ALSO READ : Team India की लगातार 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान का हाल खराब

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...