Duleep Trophy Final : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल अब और भी दिलचस्प होने वाला है। ईस्ट जोन (East Zone) और साउथ जोन (South Zone) के बीच खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले तीन खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ईशान किशन (Ishan Kishan) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) फाइनल खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) करेंगे।
वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर क्यों है सस्पेंस?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन की अहम पारी खेली थी। इसी मुकाबले में वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने।
अब परेशानी यह है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I Series के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है। Team India को 9 या 10 सितंबर तक दिल्ली में इकट्ठा होना है। अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चाहते हैं कि खिलाड़ी पहले से कैंप में पहुंचें, तो वैभव दलीप ट्रॉफी का फाइनल नहीं खेल पाएंगे।
ईशान किशन और तिलक वर्मा भी इसी लिस्ट में
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ही नहीं, बल्कि ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी अफगानिस्तान T20 टीम का हिस्सा हैं। इसलिए इन दोनों के फाइनल खेलने पर भी फैसला गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की मंजूरी से होगा।
दिलचस्प बात यह है कि चयनकर्ताओं ने कुछ खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलने के लिए साफ तौर पर कहा है। केएल राहुल (KL Rahul), देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) साउथ जोन की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयनकर्ताओं का मानना है कि जिन भारतीय खिलाड़ियों के पास फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट में मैच प्रैक्टिस करनी चाहिए।
अब सबसे ज्यादा नजर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के फैसले पर रहेगी। अगर वह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ईशान किशन (Ishan Kishan) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) को फाइनल खेलने की अनुमति देते हैं, तो तीनों खिलाड़ी 10 सितंबर की शाम तक भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। ऐसे में दलीप ट्रॉफी फाइनल और Afghanistan T20 Series दोनों पर इन खिलाड़ियों की मौजूदगी का असर देखने को मिलेगा।
ALSO READ : Pakistan के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाक को दी खुली चुनौती
