India vs Hong Kong : महिला एशिया कप 2026 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना हांगकांग से होने जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और अब उसकी नजर लगातार दूसरी जीत पर है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रन से हराया था।
अब हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करके भारतीय टीम सेमीफाइनल की ओर अपना कदम मजबूत करना चाहेगी। अगर आप भी भारत बनाम हांगकांग (India vs Hong Kong) महिला मुकाबला देखना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करते हैं।
भारत और हांगकांग का मैच कब और कहां होगा?
भारत महिला और हांगकांग महिला (India Women vs Hong Kong Women) के बीच मुकाबला आज यानी 3 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में होगा। भारतीय समय के अनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup) में भारत का यह ग्रुप ए का दूसरा मुकाबला है।
TV पर कहां देख सकते हैं लाइव?
भारत में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबलों के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं। ऐसे में भारत और हांगकांग के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर देखा जा सकता है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर एक और बड़ी जीत हासिल करने पर होगी। पहले मैच में टीम की बल्लेबाजी में कुछ कमियां नजर आई थीं, इसलिए हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव?
जो दर्शक TV की बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं फ्री में टीवी पर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) भी एक विकल्प है। डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) पर मैच का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा।भारत के लिए यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके बाद टीम का सामना पाकिस्तान से होना है। ऐसे में हांगकांग के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास और ग्रुप में स्थिति दोनों मजबूत हो सकती हैं।
READ ALSO : Team India के भविष्य की बनेगी नई रणनीति, ये 5 बड़े और दिग्ग्ज चेहरे तय करेंगे आगे का रोडमैप
