Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

200 करोड़ की लागत और 864 करोड़ खर्च, देवरिया में सीएम योगी ने खोला JPNIC का राज, फिर ‘बबुआ’ पर कसा तंज

JPNIC Yogi Adityanath Deoria
200 करोड़ की लागत और 864 करोड़ खर्च, देवरिया में सीएम योगी ने खोला JPNIC का राज, फिर 'बबुआ' पर कसा तंज
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 29 अगस्त को देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में न तो विकास का पर्याप्त माहौल था, न सुरक्षा और न ही लोगों को सम्मान मिल रहा था।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में शासन की प्राथमिकताओं को बदलते हुए विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को केंद्र में रखा है।

पिछली सरकारों पर विकास को लेकर Yogi Adityanath का सवाल

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान पूर्वांचल के कई जिलों में भय और असुरक्षा का माहौल रहता था। उन्होंने कहा कि उस समय रोजगार, गरीबों के आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने अच्छे शासन के लिए अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव को जरूरी बताया।

JPNIC के बहाने सपा पर CM Yogi Adityanath ने साधा निशाना

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि परियोजना की शुरुआती लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 864 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यह पूरी नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री के मुताबिक इसे पूरा करने के लिए अब भी लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है।

सरकारी धन के इस्तेमाल पर Yogi Adityanath ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि JPNIC को निजी कंपनी के जरिए संचालित करने की योजना बनाई गई थी और इसके जरिए होने वाली कमाई को एक परिवार तक पहुंचाने की साजिश थी। उन्होंने इस मामले को पिछली सरकार की कार्यशैली और सरकारी धन के इस्तेमाल से जोड़ते हुए सपा पर गंभीर सवाल खड़े किए।

योगी आदित्यनाथ के इस बयान से साफ है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में विकास, कानून-व्यवस्था और पिछली सरकारों के कामकाज का मुद्दा एक बार फिर प्रमुख राजनीतिक बहस का हिस्सा बन रहा है।

ALSO READ: ‘ये दंगों के बादशाह हैं और कर्फ्यू इनकी पहचान’, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर जोरदार हमला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...