Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या ने जताई गुजरात टाइटंस का कप्तान बनने की इच्छा, तो जवाब में GT के कप्तान शुभमन गिल ने दिया ये जवाब

Hardik Pandya GT
हार्दिक पंड्या ने जताई गुजरात टाइटंस का कप्तान बनने की इच्छा, तो जवाब में GT के कप्तान शुभमन गिल ने दिया ये जवाब
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। मौजूदा समय में खिलाड़ी को लेकर यह खबर चर्चा में है कि खिलाड़ी IPL के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

खबर यह भी है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को GT में वापसी के साथ ही टीम की कमान सौंपी जाने की बात की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 के IPL सीजन में कप्तानी करते हुए खिलाड़ी ने टीम को खिताब जिताया था। तो आइए इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।

Hardik Pandya की वापसी टीम में है पक्की

हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की वापसी गुजरात टाइटंस में होने वाली है। इसमें फ्रेंचाइजी को कोई भी दिक्कत नहीं है। बता दें इस बारे में टीम के कप्तान शुभमन गिल से भी बातचीत की है गिल ने भी इस पर सहमती जताते हुए कहा कि

“हमें इससे कोई भी परेशानी नहीं टीम की कमान किसी के हाथों में हो वो मायने नहीं रखता है, मायने रखता है वह है टीम की जीत है।”

हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी ने इनकार कर दिया है। अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपती है या फिर नहीं।

फ्रेंचाइजी से नहीं हुई सीधी बात

गुजरात में वापसी को लेकर हाल ही में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के स्पोकपर्सन का कहना है कि

“हार्दिक ने ट्रांसफर ट्रेड या किसी भी अन्य मामले को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी से सीधे तौर पर बात नहीं की है। अगर पंड्या से किसी भी तरह का कोई संपर्क किया भी गया है, तो वह सीधे तौर पर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के पास भेजा गया है।”

सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से यह चर्चा तेज थी कि हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। ऐसे में वह टीम का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम में वापसी करने का फैसला बना रहे हैं। इसलिए हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

काफी समय से खराब है मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते समय में यह खबर सामने आई थी कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीम के खराब प्रदर्शन के कारण हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी पद से हटाने के विचार में थी।

बता दें कि फ्रेंचाइजी के अंदर ऐसा विचार उस समय आया जिस सीजन में MI टीम ने 14 मैचों में से 10 में हार का सामना किया था और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर बनी रही थी। यही कारण है कि अब हार्दिक पंड्या भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम में वापसी करने का विचार बना रहे हैं।

ALSO READ: 5 साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे राहुल चाहर ने लिया बड़ा फैसला, अब इस विदेशी टीम से खेलते आएंगे नजर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...