Posted inक्रिकेट, न्यूज

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब ये खिलाड़ी संभाल सकता है IPL 2027 में KKR की कप्तानी

Ajinkya Rahane KKR IPL 2027
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब ये खिलाड़ी संभाल सकता है IPL 2027 में KKR की कप्तानी
News on WhatsAppJoin Now

बीते दिन भारतीय टीम (Team India0 के विस्फोटक बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बीते दिन 30 जुलाई 2026 को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है। अजिंक्य रहाणे के इस फैसले से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है। दरअसल IPL टीम KKR में अजिंक्य रहाणे कप्तानी पद को संभाले हुए थे अब उनके संन्यास लेने के बाद टीम के कप्तान का पद खाली हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल ही अजिंक्य रहाणे को KKR की फ्रेंचाइजी ने कप्तान नियुक्त किया था। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठ रहा है कि अजिंक्य रहाणे के जाने के बाद अब KKR की कप्तानी किस खिलाड़ी के हाथों में सौंपी जाने वाली है। तो आइए आपको भी हम इस सवाल का जवाब देते हैं कि IPL 2027 में KKR की कप्तानी कौन सा खिलाड़ी करता हुआ दिखाई देने वाला है।

पहले नंबर पर रिंकू सिहं का है स्थान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि KKR की फ्रेंचाइजी ने नए कप्तानी की तलाश में तीन खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें सबसे पहले रिंकू सिंह का नाम शामिल है, जिनकी उम्मीद सबसे ज्यादा नजर आ रही है कि वह अगले सीजन IPL में KKR की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक तो KKR के उप कप्तान वेंकटेश अय्यर को भी टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन खबरों अनुसार रिंकू सिंह की उम्मीद ज्यादा लग रही है।

दरअसल साल 2018 में रिंकू KKR की टीम का हिस्सा बने हुए हैं और वह लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी उन्हें टीम की कमान सौंप सकती है।

KKR के लिए रिंकू सिंह का प्रदर्शन

बता दें कि साल 2018 के बाद से अब तक रिंकू सिंह ने KKR के लिए कुल 73 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी की स्ट्राइक रेंट 145.96 रही है। वही 34 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने 1394 रन बनाए हैं।

इसी के साथ ही इस साल यानी की IPL 2026 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन कि बात करें तो खिलाड़ी ने इस सीजन KKR के लिए कुल 11 पारियां खेली है, जिसमें रिंकू ने 148.98 की स्ट्राइक रेट और 59 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे।

जो कि रिंकू सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। इसी के साथ बीते समय में रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए आ रहे हैं।

रिंकू को कप्तानी के लिए यह खिलाड़ी दे रहे चुनौती

दरअसल KKR के पास रिंकू सिंह के अलावा वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन कप्तानी की रेस में नजर आ रहे हैं। सुनील नरेन की बात करें तो वह एक स्पिनर गेंदबाज है जो कि कोलकाता की दूसरी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।

बता दें कि सुनील अबू धाबी नाइट राइडर्स के साथ ही मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार KKR का फ्रेंचाइजी ट्रेड के जरिए टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करने का विचार बना रहे हैं।

ALSO READ: शमी-सिराज की वापसी, जडेजा बाहर, विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...