Posted inन्यूज, मनोरंजन

दो भागों में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’, निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया इसके पीछे की असली वजह

Ramayana
News on WhatsAppJoin Now

निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण (Ramayana)’ अपनी स्टारकास्ट और भव्य प्रस्तुति को लेकर लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को एक के बजाय दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर लंबे समय से दर्शकों के मन में सवाल था। अब नितेश तिवारी ने इसके पीछे की वजह बताई है।

निर्देशक नितेश तिवारी ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के दौरान उन्होंने कहा कि रामायण जैसी विशाल कथा को एक फिल्म में समेटना उचित नहीं होता। कहानी अपने विस्तार और भावनाओं के कारण दो भागों की हकदार है।

Ramayana जैसे बड़े कथा के लिया दो फिल्मों का फैसला

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने स्पष्ट किया कि फिल्म को दो भागों में बांटने का फैसला कहानी की जरूरत को देखते हुए किया गया है। उनके मुताबिक रामायण एक सीधी लेकिन विस्तृत कथा है, जिसमें किरदारों के रिश्ते, भावनाएं और कई महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं। इन सभी पहलुओं को एक ही फिल्म में दिखाने पर कहानी के साथ न्याय करना मुश्किल होता। इसलिए निर्माताओं ने इसे दो फिल्मों में प्रस्तुत करने का रास्ता चुना। तिवारी का कहना है कि उनकी प्रस्तुति का केंद्र केवल भव्य दृश्य नहीं, बल्कि किरदारों के बीच रिश्ते और उनसे जुड़ी भावनाएं भी हैं।

क्लिफहैंगर पर खत्म होगा Ramayana का पहला पार्ट

फिल्म के पहले भाग के अंत को लेकर भी निर्देशक ने दिलचस्प जानकारी दी है। नितेश के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ एक महत्वपूर्ण मोड़ यानी क्लिफहैंगर पर खत्म होगा, जिससे सिनेमाघर से बाहर निकलते ही दर्शकों के मन में दूसरे भाग को देखने की उत्सुकता बनी रहे। उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि पहला भाग रामायण की किस घटना पर समाप्त होगा। हालांकि निर्देशक ने कहा कि कहानी में एक ऐसा स्वाभाविक पड़ाव चुना गया है, जहां पहले भाग को खत्म करना और बाकी कथा को दूसरे भाग में आगे बढ़ाना सबसे सही लगा।

दिवाली 2026 और 2027 में आएंगे Ramayana के दोनों भाग

‘रामायण (Ramayana)’ का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म में रणबीर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल हनुमान तथा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी आधुनिक तकनीक और बड़े स्तर की सिनेमाई प्रस्तुति के साथ रामायण की मूल भावनाओं को पर्दे पर उतारना चाहते हैं।

निर्देशक के मुताबिक नई तकनीक के बावजूद फिल्म का दिल रिश्तों और भावनाओं में ही रहेगा। अब पहले पार्ट का रहस्यमयी क्लिफहैंगर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

Read More : ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक बनी इंडियन आइडल 16 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये