उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राज्य के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से हेलीपैड निर्माण एवं विस्तार, सड़क संपर्क, पर्यटन सुविधाओं, पुलिस अवसंरचना, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अल्मोड़ा में गोलू मंदिर के समीप पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के लिए ₹56.29 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
वहीं टिहरी गढ़वाल में ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार के लिए ₹3.32 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
Uttarakhand के देहरादून और हरिद्वार में भी होंगे विकास कार्य
देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में भानियावाला विस्थापित क्षेत्र की सड़कों के सुधार, चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्कीकरण के लिए ₹1.23 करोड़ मंजूर किए गए हैं। हरिद्वार के पुराना थाना श्यामपुर में टाइप-द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण के लिए ₹5.76 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें पहली किस्त के रूप में ₹2.31 करोड़ जारी होंगे।
ज्वालापुर कोतवाली परिसर में 12 आवासों के लिए ₹5.70 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त ₹2.28 करोड़ और बहादराबाद थाना परिसर में छह आवासों के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में ₹1.26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
हेलीपैड और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी जोर
उत्तरकाशी में एडीआरएफ पोस्ट जानकीचट्टी के निर्माण के लिए पहली किस्त में ₹1.18 करोड़ मंजूर हुए हैं। मोरी विकासखंड के फिताड़ी गांव में हेलीपैड के लिए ₹1.39 करोड़ और जोशियाड़ा क्षेत्र में पहले से बने हेलीपैड के सौंदर्यीकरण के लिए ₹46.45 लाख स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी गढ़वाल के भांगला गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए ₹75.68 लाख दिए जाएंगे। वहीं चमोली के तपोवन क्षेत्र में भूतापीय ऊर्जा स्रोतों के प्रारंभिक अन्वेषण सर्वेक्षण और डीपीआर तैयार करने के लिए यूजेवीएनएल को ₹3 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
पीएम सूर्यघर योजना के लिए ₹20 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तराखंड के पात्र लाभार्थियों को राज्यांश के रूप में अनुदान देने के लिए ₹20 करोड़ जारी करने की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेजों के पुनर्निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चमोली जिले की थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड स्थित ल्वाणी-सुया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खीमजी के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी है। इन फैसलों के जरिए सरकार ने सड़क, पर्यटन, सुरक्षा, शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया है।
Read More : यूपी चुनाव 2027 में बड़ा मुद्दा बनेगा छांगुर बाबा केस ? सीएम योगी ने मंच से किया ‘सिंडिकेट’ का जिक्र
