Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से होगी हार्दिक पंड्या की छुट्टी, रोहित और सूर्या नही ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!

Hardik Pandya IPL Mumbai Indians
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से होगी हार्दिक पंड्या की छुट्टी, रोहित और सूर्या नही ये खिलाड़ी होगा नया कप्तान!
News on WhatsAppJoin Now

Mumbai Indians: IPL 2026 समाप्त होने के बाद अब फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ ही सभी फ्रेंचाइजी भी अगले सीजन के लिए तैयारी में जुट गई है। हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IPL 2026 में खराब प्रदर्शन दिखाने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में कई बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं।

इन बदलाव के बारे में फ्रेंचाइजी चर्चा कर रही है। खबर यह ही भी की अगले सीजन हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी पद से हटाया जा सकता हौ और उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी जाने वाली है। ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या हटते हैं, तो यह दो खिलाड़ी MI के नए कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे है। तो आइए आपको भी इन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

IPL 2027 से पहले Mumbai Indians लेगी बड़ा फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही मुंबई इंडियंस एक रिव्यू मीटिंग करने वाली है। इस मीटिंग के दौरान MI मैनेजमेंट टीम के लिए कई बड़े फैसले लेने वाली है। इस सीजन टीम के लिए खराब प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है।

इसके साथ ही MI के हेड कोच महेला जयवर्धने से भी इस बारे में कई बड़ी बाते की जाने वाली है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि इन सभी बदलाव के बारे में फैंस को जल्द ही जानकारी दे दी जाएगी। क्योंकि फैंस टीम का एक अहम हिस्सा होते है टीम की कुछ जानकारी फैंस को भी मालूम होना जरुरी है।

बुमराह या तिलक को मिलेगा मौका

IPL 2027 से पहले अगर MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को उनके पद से हटाया जाता है तो ऐसे में टीम के लिए एक नए कप्तान कि जरुरत पड़ने वाली है।

खबर सामने आ रही है कि अगर फ्रेंचाइजी हार्दिक को उनके पद से हटाती है तो ऐसे में टीम के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या फिर विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। इस बारे में फ्रेंचाइजी ने अभी साफ नहीं किया है कि खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा।

मुबंई इंडियंस का प्रदर्शन रहा है हाल में खराब

साल 2025 के सीजन में Mumbai Indians ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन पंजाब किंग्स से हारने के बाद वह टूर्नामेंट में से बाहर हो गई थी।

वहीं साल 2026 के सीजन में Mumbai Indians का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। खबरों की माने तो इस सीजन टीम में 2 गुट बन गए थे इसी कारण टीम का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया है।

ALSO READ: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अजीत अगरकर ने किया टीम इंडिया का ऐलान, ये 5 खिलाड़ी हुए बाहर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...