Yogi Adityanath: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’ मॉड्यूल का शुभारंभ किया।
इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाना है।
Yogi Adityanath के इस पहल से युवाओं को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन
‘कौशल सारथी’ के माध्यम से प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों और कौशल कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। वहीं ‘कौशल सेतु’ प्रशिक्षण संस्थानों के पंजीकरण और संचालन की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाएगा। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
युवा आइकॉन हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेहतरीन कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों को भी सम्मान मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने युवाओं से लगातार नए कौशल सीखने और बदलती तकनीक के साथ खुद को तैयार रखने का आह्वान किया।
उद्योगों के साथ बढ़ेगा तालमेल
कार्यक्रम के दौरान कई औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए गए। इन साझेदारियों का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य कौशल विकास को सीधे रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ना है।
ALSO READ:
