Posted inक्रिकेट, न्यूज

क्रिकेट जगत में छाया मातम, अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहे शापूर जादरान का भारत में निधन, राशिद और नबी का रोकर बुरा हाल

Shapoor Zadran Afghanistan Cricket Team
क्रिकेट जगत में छाया मातम, अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहे शापूर जादरान का भारत में निधन, राशिद और नबी का रोकर बुरा हाल
News on WhatsAppJoin Now

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket Team) के पूर्व क्रिकेटर की सिर्फ 38 साल की उम्र में भारत में ही निधन हो गया है, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) में मातम छा गया है. अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान (Shapoor Zadran) का निधन हो गया.

शापूर जादरान लंबे वक्त से गंभीर बीमार से जूझ रहे थे. उनका इलाज भारत में ही चल रहा था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (07 जुलाई) को उनके निधन की जानकारी शेयर की.

Shapoor Zadran के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शापूर जादरान के निधन पर लिखा कि

“अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर गहरे दुख और शोक का इजहार करता है.”

बोर्ड ने आगे लिखा कि

“शापूर अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले लोगों में से एक थे. उनके समर्पण, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश में इस खेल की उन्नति और विकास में अहम भूमिका निभाई.”

इस गंभीर बिमारी से पीड़ित थे शापूर जादरान

शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) से जूझ रहे थे, जो इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक बीमारी है. पिछले कुछ महीनों से भारत के NCR रीजन में उनका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रेटर नोएड के अस्पताल में आखिरी सांस ली.

शापूर जादरान के भाई घमई जादरान के मुताबिक, पिछले साल के अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें भारत लाया गया था.

शापूर जादरान ने किया है अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व

शापूर जादरान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे की 44 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 43 विकेट चटकाए. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 37 अपने नाम किए.

ALSO READ: IND vs ENG: अचानक बदला तीसरे टी20 मैच का समय अब 7 बजे नही बल्कि इतने बजे शुरू होगा मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने वाली है टीम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...