Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला, बोले- आस्था पर राजनीति बर्दाश्त नहीं

Ram Mandir Yogi Adityanath
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला, बोले- आस्था पर राजनीति बर्दाश्त नहीं
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दलों ने अतीत में भगवान राम और भारतीय आस्था पर सवाल उठाए, वही अब इस मुद्दे पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है, इसलिए वह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहा है।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने एसआईटी जांच पर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि

“राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए पहले ही विशेष जांच दल (SIT) गठित किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी निष्पक्षता से होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

“सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को छिपाने के पक्ष में नहीं है और सच सामने लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”

विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल चुनिंदा मामलों पर ही आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि

“अन्य धार्मिक और सार्वजनिक संस्थानों से जुड़े विवादों पर यही दल चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन राम मंदिर से जुड़े मामले में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं।”

योगी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब इस प्रकार की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है और विकास तथा सुशासन के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

विकास और कानून व्यवस्था पर सरकार का जोर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

“सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ लोगों की आस्था और विश्वास की रक्षा करना है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी संवेदनशील मामले में कानून अपना काम करेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

ALSO READ: राम मंदिर से कितने करोड़ की चोरी, कैसे आरोपी करते थे ये काम, कैसे होता था पैसों का बंटवारा? पुलिस की जांच में खुलासा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...