Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा: CM Yogi Adityanath

CM YOGI ADITYANATH
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा: CM Yogi Adityanath
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (DR. Shyama Prasad Mukherjee) की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को महान शिक्षाविद, दूरदर्शी राष्ट्रवादी और भारत की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित राष्ट्रनायक बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करता है।

Yogi Adityanath ने डॉ श्यामा की देश के एकता के लिए संघर्ष का किया स्मरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस दौर में देश की एकता के लिए संघर्ष किया, जब जम्मू-कश्मीर में अलग व्यवस्था लागू थी। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि

“वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ और जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह लागू हुआ।”

डॉ. श्यामा ने शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में दिया महत्वपूर्ण योगदान: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि

“डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट शिक्षाविद भी थे। उन्होंने कम उम्र में ही कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन राष्ट्रहित के मुद्दों पर समझौता न करते हुए अपने पद का त्याग कर दिया। बाद में उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर वैचारिक राजनीति को नई दिशा दी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”

“डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय स्वाभिमान, अखंडता और सेवा का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि

“राष्ट्र के हित को सर्वोच्च मानने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके विचार और आदर्श भारत को मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज भी प्रासंगिक हैं।”

ALSO READ: सीएम योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव से पहले दिया एकजुटता का संदेश

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...