Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

सीएम योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव से पहले दिया एकजुटता का संदेश

Nitin Nabin Keshav Maurya CM Yogi Adityanath
सीएम योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 चुनाव से पहले दिया एकजुटता का संदेश
News on WhatsAppJoin Now

Nitin Nabin: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक एकजुटता का बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Nitin Nabin का 2027 चुनाव की रणनीति पर फोकस

नितिन नवीन (Nitin Nabin) का उत्तर प्रदेश दौरा ऐसे समय हुआ है जब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके दो दिवसीय दौरे में संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा का कार्यक्रम रखा गया। पार्टी का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना बताया जा रहा है।

एकजुटता का स्पष्ट राजनीतिक संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के साथ नितिन नवीन (Nitin Nabin) की साझा मौजूदगी को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व की यह मुलाकात पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एकजुटता का संदेश देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान पार्टी के विभिन्न मोर्चों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा कर रहे हैं।

भाजपा नेतृत्व का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर है। इसी रणनीति के तहत शीर्ष नेताओं की लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को दो घंटे के दौरे पर जाएंगे मिर्जापुर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...