Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 के सीजन के समाप्त होने के बाद अब अगले सीजन की तैयारी शुरु कर दी गई। सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही है कि अगले सीजन IPL की सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में कई बढ़े बदलाव कर सकती है, जिसके लिए तैयारी सभी फ्रेंचाइजी ने अभी से शुरु कर दी है।
खबर यह भी है कि कई टीमों के तो कप्तान का ही बदलाव होने वाला है, जिसमें LSG, MI जैसी टीमें शामिल हैं, लेकिन कप्तान बदलने की लिस्ट में एक और टीम का नाम सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है। तो आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में अब किस टीम का नाम शामिल हो गया है।
कप्तानी से कट सकता है Ruturaj Gaikwad का पत्ता
साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम की कमान सौंपी थी, जिसके बाद खिलाड़ी ने अपने पहले सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पूरे सीजन में कुल 500 से भी ज्यादा रन बनाए थे। वहीं साल 2025 के बाद ऋतुराज का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया।
सीजन 2025 में ऋतुराज के बल्ले से केवल 112 रन ही आए। इसी के साथ ही साल 2026 में खिलाड़ी ने केवल 337 रन ही बनाए। यही बड़ा कारण है कि अगले सीजन CSK की फ्रेंचाइजी टीम में कप्तान पद को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है।
अगले सीजन किसको सौंपी जाएगी टीम की कमान
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगर फ्रेंचाइजी अगले सीजन अगल चेन्नई टीम की कप्तानी में बदलाव करती है, तो ऐसे में अगले सीजन CSK की कप्तानी विकेटटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में देखी जा सकती है, लेकिन अभी इस बात का ऐलान फ्रेंचाइजी के द्वारा अधिकारिक रुप से नहीं किया गया है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर भी किया जा सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स नही बदलेगी अपना कप्तान?
सोशल मीडिया पर CSK के कप्तान बदलने की खबर सामने के बाद यह बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी टीम का कप्तान बदलकर टीम का माहौल खराब करना नहीं चाहेगी। ऐसे में अगले सीजन भी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।
फ्रेंचाइजी का कहना है कि हमें अपने कप्तान पर पूरा भरोसा है भले ही वह बीते काफी समय से अपने बेहतरीन प्रदर्शन की तलाश में हैं, लेकिन अगले सीजन वह अपने में सुधार दिखा सकते हैं, ऐसे में हम उनसे उनका पद नहीं छीनना चाहते हैं।
