Posted inक्रिकेट, न्यूज

मुंबई इंडियंस छोड़ अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे हार्दिक पंडया, इतने करोड़ होगी नई सैलरी

Hardik Pandya Rajasthan Royals Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस छोड़ अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे हार्दिक पंडया, इतने करोड़ होगी नई सैलरी
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya trade with Rajasthan Royals: IPL 2026 के समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है कि आखिरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) क्या अगले सीजन किसी दूसरी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं, क्योंकि इस बार हार्दिक पंड्या के साथ-साथ पूरी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस, आईपीएल प्लेऑफ तक में भी जगह नही बना पा रही है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी कई बार संकेत नजर देते आए हैं कि वह अलगे सीजन टीम बदल सकते हैं, कुछ समय पहले ही हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी में 07:07 लिख कर शेयर किया था, जिसके बाद इस खबर ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया था।

Hardik Pandya छोड़ सकते हैं MI का साथ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 2 सीजन लगातार फाइनल पहुँचाने के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और रोहित शर्मा की जगह अपनी टीम का कप्तान बना दिया।

हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में आने के बाद वो कुछ खास नही कर सके और पिछले 3 आईपीएल सीजन में 1 बार भी फाइनल तक नही पहुंचा सके, वहीं 2 बार तो उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ तक के लिए भी क्वालीफाई नही कर सकी। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के बीच कुछ भी ठीक नही चल रहा है, इसी वजह से अगले सीजन अगले सीजन से पहले दोनों की राह अलग हो सकती है।

मुंबई छोड़ राजस्थान के लिए खेलेंगे हार्दिक पंड्या

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अब मुंबई इंडियंस को छोड़ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं, राजस्थान से मुंबई की ट्रेड को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को एक बेहतर कप्तान के साथ एक तेज गेंदबाजी आलराउंडर की जरूरत है, जो अकेले मैच पलटने की क्षमता रखा हो, इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम भी हार्दिक पंड्या में इन्ट्रेस्ट दिखा रही है और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ उन्हें ट्रेड करने का सोच रही है।

आईपीएल 2027 के लिए हार्दिक पंड्या को राजस्थान रॉयल्स की टीम उनकी मुंबई इंडियंस के बराबर ही सैलरी दे सकती है, हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ रूपये में रिटेन किया था, वहीं यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 18 करोड़ में रिटेन किया था।

यशस्वी जायसवाल के साथ हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर सकती है राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले 2 खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया था। जिसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन का नाम शामिल था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार हार्दिक पंड्या के ट्रेड के बदले में राजस्थान फ्रेंचाइजी यशस्वी जायसवाल को मुंबई इंडियंस भेज सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो अगले सीजन यशस्वी जायसवाल MI की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यशस्वी को MI में शामिल करने का एक बड़ा कारण यह भी है कि जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं। ऐसे में टीम के लिए यह एक अच्छा फैसला हो सकता है।

ALSO READ: दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का नाम फाइनल, ऋषभ पंत नही इस विकेटकीपर बल्लेबाज को सौंपी जाएगी कमान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...