Posted inक्रिकेट, न्यूज

Aus Vs Ban: Cooper Connolly ने बाइक जीतकर लिट्टन दास को क्यों किया गिफ्ट? वजह जानकर होगी हैरानी

Aus Vs Ban: Cooper Connolly gift bike to litton das
Aus Vs Ban: Cooper Connolly ने बाइक जीतकर लिट्टन दास को क्यों किया गिफ्ट? वजह जानकर होगी हैरानी
News on WhatsAppJoin Now

Cooper Connolly: ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) अभी हाल ही में बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) दौरे पर थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे बांग्लादेश (AUS vs BAN) ने अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के 22 साल के विस्फोटक बल्लेबाज कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने तीन मैचों की सीरीज में तीन पारियां खेलीं और 61.33 की औसत से कुल 184 रन बनाए.

कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब दिया गया, इसके लिए उन्हें एक विशेष गिफ्ट दिया गया. कूपर कोनोली को एक बाइक ईनाम में दी गई.

Cooper Connolly ने लिट्टन दास को किया बाइक गिफ्ट

कूपर कोनोली ने ये बाइक बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास (Litton Das) को गिफ्ट कर दिया, जिसके बाद इसकी जमकर तारीफ़ हो रही है. कूपर कोनोली का यह कदम खेल भावना और सम्मान की शानदार मिसाल माना जा रहा है. दरअसल, तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास को क्रैंप की समस्या का सामना करना पड़ा था. हालत ऐसी हो गई थी कि उन्हें मैदान पर चलने-फिरने में भी परेशानी हो रही थी.

कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने इस स्थिति को देखते हुए अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को उपहार में देने का फैसला किया. उनका यह फैसला क्रिकेट में खेल भावना, आपसी सम्मान और खिलाड़ियों के बीच रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाता है. सोशल मीडिया पर भी उनके इस कदम की जमकर सराहना की जा रही है.

इस वजह से कूपर कोनोली ने लिया ये फैसला

दरअसल, मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास को क्रैंप की प्रॉब्लम हो गई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उनकी सिचुएशन देखकर कूपर कोनोली ने अपनी जीती हुई मोटरसाइकिल उन्हें गिफ्ट में देने का फैसला किया.

कूपर कोनोली के इस शतक की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई. इससे पहले बांग्लादेश ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी और सीरीज में 2-0 से आगे थी, लेकिन तीसरे वनडे मैच में कूपर कोनोली के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रोमांचक मैच में 1 विकेट से जीत हासिल किया.

ALSO READ: भारत की हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की सूर्यांश शेडगे से हाथापाई, बीच में आए वैभव सूर्यवंशी ने सीखाया सबक, देखें वीडियो

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...