Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 मुंबई लीग के फाइनल में हाथापाई पर उतारू हुए भारतीय खिलाड़ी, शर्मनाक घटना का वीडियो हुआ वायरल

 T20 Mumbai 2026 Fight
News on WhatsAppJoin Now

 T20 Mumbai 2026: टी20 मुंबई लीग 2026 का फाइनल (T20 Mumbai 2026 Final) मुकाबला शिवम दुबे (Shivam Dube) की ARCS अंधेरी और सिधेश लाड की MSC मराठा रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया. ARCS अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी MSC मराठा रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने ARCS अंधेरी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी और उनकी टीम को 8 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं मैच के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ी के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई.

 T20 Mumbai 2026  के फाइनल में दोनों टीमों के बीच हाथापाई की आई नौबत

T20 Mumbai 2026 फाइनल में ARCS अंधेरी के रन चेज के दौरान मामला गंभीर हो गया. गौरव जथार ने इरफान उमैर की गेंद पर छक्का जड़ दिया लेकिन अगली ही गेंद पर इरफान ने उनका विकेट झटक लिया. इस विकेट के बाद मराठा रॉयल्स ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. अपना विकेट गंवाने के बाद जथार गुस्से में नजर आए और उनकी भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के साथ बहस हुई. अंपायर्स और खिलाड़ियों ने आकर मामले को शांत कर दिया.

तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि ARCS अंधेरी के डगआउट के पास भी मराठा रॉयल्स के एक खिलाड़ी के साथ गौरव की बहस हुई. अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे और अन्य खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों और अंपायरों ने भी मामला शांत कराया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 22yards (@_22.yards)

T20 Mumbai 2026: कैसा रहा है दोनों टीमों के बीच का फाइनल मैच

टॉस हारने के बाद जब MSC मराठा रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत बेहद खराब रही, ओपनर बल्लेबाज आर्यन पाटनी 17 और सचिन यादव 11 रन बनाकर चलते बने, वहीं नंबर 3 पर आए अयाज खान सिर्फ 6 रन बना सके. इसके बाद कप्तान सिधेश लाड और चिन्मय राजेश ने MSC मराठा रॉयल्स की पारी को संभाला.

चिन्मय राजेश ने 61 रन बनाए, वहीं सिधेश लाड ने 33 रन बनाए, MSC मराठा रॉयल्स की टीम इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. ARCS अंधेरी के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने 2 और शिवम दुबे एवं मुशीर खान ने 1-1 विकेट झटके.

वहीं जब ARCS अंधेरी की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दिव्यांश सक्सेना ने एक छोर सम्भाले रखा, जबकि दूसरे छोर से मुशीर खान 0, अर्जुन तेंदुलकर 2 और प्रसाद पवार 9 रन बनाकर चलते बने. प्रग्नेश ने 28 और गौरव जथार ने 23 रन बनाए, इसके बाद आए कप्तान शिवम दुबे कुछ खास कमाल नही कर सके और तुषार देशपांडे का शिकार बने. उन्होंने 10 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली.

ALSO READ: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, भारत के खिलाफ मैच से पहले चोटिल, साथी खिलाड़ी ने कर दिया चोटिल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...