Posted inक्रिकेट, न्यूज

टॉस हारते ही Shubman Gill ने बदला IPL 2026 फाइनल के लिए प्लेइंग 11, दोनों टीमों ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका!

IPL 2026 Final GT vs RCB Shubman Gill
टॉस हारते ही Shubman Gill ने बदला IPL 2026 फाइनल के लिए प्लेइंग 11, दोनों टीमों ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका!
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आज 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीम अहमदाबाद में तैयार हैं. इस मैच का टॉस हो चूका है और टॉस आरसीबी के पक्ष में गिरा, जिसके बाद रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

आईपीएल 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है, वहीं आरसीबी की टीम उसी प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरने वाली है.

टॉस हारते ही Shubman Gill ने बदला प्लेइंग 11

टॉस हारने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी प्लेइंग 11 में फाइनल के लिए 1 बदलाव किया है और साईं किशोर की जगह पर अरशद खान को मौका दिया है. वहीं आरसीबी अपने क्वालीफायर 1 वाले प्लेइंग 11 के साथ उतरी है, फिल साल्ट को एक बार फिर मौका नही दिया गया है.

शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद कहा कि

“सच कहूँ तो हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. विकेट अच्छा लग रहा है और यह आखिरी मैच है, इसलिए उम्मीद है कि हम कुछ रन बनाकर उन्हें दबाव में लाएँगे.”

पिच के बारे में बात करते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि

“सामान्य विकेट है. मुझे लगता है कि यह हमारा तीसरा मैच है जो हम इस विकेट पर खेल रहे हैं. यह वाकई एक अच्छा विकेट रहा है. तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती 2-3 ओवरों में थोड़ी स्विंग हो सकती है, लेकिन उसके बाद विकेट काफी अच्छी तरह से सेट हो जाता है.”

फाइनल के दबाव के बारे में जब शुभमन गिल से पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? तो इस पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि

“मुझे लगता है कि लड़के खेलने के लिए तैयार हैं. हम तरोताजा महसूस कर रहे हैं और तैयार हैं.”

वहीं इस मैदान पर खेलने के बारे में बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक, शायद सबसे बड़ा. इतने बड़े मैदान पर खेलना हमेशा एक सौभाग्य और खुशी की बात होती है. हमने एक बदलाव किया है. साई (किशोर) की जगह अरशद (खान) वापस आए हैं.”

IPL 2026 फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

ALSO READ: IPL की ट्रॉफी में संस्कृत में लिखा है ऐसा शब्द जिसकी वजह से आज दुनिया की नंबर 1 टीम बनी है टीम इंडिया

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...