Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 फाइनल से पहले रजत पाटीदार ने किया अपनी प्लेइंग 11 का खुलासा, ये 2 खिलाड़ी करेंगे RCB के लिए पारी की शुरुआत

RCB Playing XI Rajat Patidar
IPL 2026 फाइनल से पहले रजत पाटीदार ने किया अपनी प्लेइंग 11 का खुलासा, ये 2 खिलाड़ी करेंगे RCB के लिए पारी की शुरुआत
News on WhatsAppJoin Now

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 का अंतिम और फाइनल मुकाबला आज 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाना है. इस मैच में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में होगा, वहीं GT की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथो में होगी.

आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट (Philip Salt) काफी समय से टीम से दूर चल रहे हैं, फिल साल्ट चोट की वजह से टीम का हिस्सा नही हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 फाइनल से पहले रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने उनके फाइनल खेलने पर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Rajat Patidar ने फिल साल्ट पर कही ये बात

18 अप्रैल को फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में लगी चोट के बाद आईपीएल 2026 के मैचों से बाहर हैं. इसके बाद मई की शुरुआत में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुरोध पर वह इंग्लैंड लौट गए थे. हालांकि, जब आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया तो साल्ट दोबारा टीम से जुड़ गए.

इसके बावजूद फिल साल्ट को अभी तक आरसीबी के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले दो मुकाबलों में विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करते नजर आए थे. फिल साल्ट के फाइनल में खेलने को लेकर रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि

“फिल साल्ट हमारी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. हम पिच देखने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे और ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर चर्चा करेंगे.”

रजत पाटीदार के बयान से साफ है प्लेइंग 11 में नहीं होगा बदलाव

रजत पाटीदार के बयान से साफ है कि आरसीबी की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नही होने वाला है. आरसीबी के लिए एक बार फिर वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ही पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं. क्वालीफायर 1 में गुजरात को शिकस्त देने वाली टीम ही आईपीएल 2026 के फाइनल में मैदान पर उतरने वाली है.

ALSO READ: ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद खुलकर सामने आए टॉम मूडी, कहा ‘हम सबको यह बात पता थी कि उसके…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...