Posted inक्रिकेट, न्यूज

ऋषभ पंत ने खुशी से नही छोड़ी लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी, अंदर की कहानी आई सामने, इस वजह से छोड़ी कप्तानी

Rishabh Pant LSG IPL 2026 CAPTAINCY
ऋषभ पंत ने खुशी से नही छोड़ी लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी, अंदर की कहानी आई सामने, इस वजह से छोड़ी कप्तानी
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 से पहले लखनऊ सुपर जायंटस की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. ऋषभ पंत ने इस बात की जानकारी अपनी फ्रेंचाइजी को दी, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने प्रेस रिलीज करके फैंस को बताया कि अगले सीजन ऋषभ पंत एलएसजी के कप्तान नही होंगे.

हर खिलाड़ी अपनी टीम की कप्तानी करना चाहता है, लेकिन ऐसा क्या हुआ जो ऋषभ पंत ने बीच सीजन ही एलएसजी की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था. आज हम आपको अंदर की बात बताते हैं.

Rishabh Pant ने इस वजह से छोड़ी LSG की कप्तानी

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने LSG की कप्तानी क्यों छोड़ी इसके पीछे की वजह टीम के खराब प्रदर्शन के अलावा टीम मैनेजमेंट से ऋषभ पंत का खराब तालमेल रहा. ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लीग मैचों के दौरान ही LSG की कप्तानी छोड़ना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ऐसा करने से रोका. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुलकर कप्तानी नही करने दी.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम मैनेजमेंट के दखलंदाजी का कई बार संकेत दिया. ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच के दौरान पंत ने कहा था कि मैनेजमेंट में कई तरह के अलग-अलग थॉट प्रोसेस (विचार) हैं जिसकी वजह से गफलत हो रही है. लखनऊ के पास मैनेजमेंट में हेड कोच जस्टिन लैंगर, डायरेक्टर टॉम मूडी, असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर और मेंटॉर की तरह की भूमिका में केन विलियमसन हैं. इतने सारे दिग्गजों के रहते फैसलों में समानता नहीं रही. इससे ऋषभ पंत काफी नाराज दिखे.

KKR के खिलाफ मैच सुपर ओवर में हारने के बाद ले लिया था फैसला

आईपीएल 2026 के लीग मैचों के दौरान केकेआर और LSG का मैच सुपर ओवर में पहुंचा था, इस दौरान ऋषभ पंत आयुष बदोनी और एडेन मार्करम को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहते थे, क्योंकि इस मैच में आयुष बडोनी ने रन बनाए थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने निकोलस पूरन को भेजने का फैसला किया, जो बुरी तरह से फ्लॉप रहे और LSG सिर्फ 1 रन ही बना सके और वो रन भी ऋषभ पंत के बल्ले से आया था. LSG को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इस बात की भी समस्या हो रही थी वह कप्तान के तौर पर खुलकर फैसले नहीं कर पा रहे थे. वह आमतौर पर सहजता से उपजने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं और उनका करियर इसी तरह के फैसलों के चलते आगे बढ़ा है.

ALSO READ:IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, गौतम गंभीर की जगह ये दिग्गज भारतीय होगा टीम इंडिया का कोच!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...