Posted inक्रिकेट, न्यूज

CSK के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब स्टीफन फ्लेमिंग की होगी टीम से छुट्टी? सामने आई अंदर की बात

Stephen Fleming CSK Coach
CSK के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब स्टीफन फ्लेमिंग की होगी टीम से छुट्टी? सामने आई अंदर की बात
News on WhatsAppJoin Now

Stephen Fleming: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम से हुआ. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (Ishan Kishan) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत शिकस्त दी. इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अब आईपीएल 2026 में पहुंचने की उम्मीद कम हो गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 6 मैचों में जीत मिली, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब अगर पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स की टीम 1 मैच जीत जाती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स अधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस हार के बाद क्या स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की सीएसके से छुट्टी होने वाली है? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया है.

Stephen Fleming की होगी CSK से छुट्टी

स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी किया था, लेकिन 2009 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच की भूमिका सम्भाली और उसके बाद से अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने हुए हैं. स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ मिलकर 5 आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है.

अब जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 3 सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है, तो स्टीफन फ्लेमिंग के भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) से जब पूछा गया कि क्या टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें सीएसके से बाहर किया जा सकता है? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि

“यह सब मैनेजमेंट की पसंद पर निर्भर करता है. मुझे पता है कि कई बातें चल रही हैं. लेकिन इस साल धोनी के टीम में रहने से काफी फायदा हुआ है. उनके टीम में होने से युवा खिलाड़ियों को मदद मिलती है और अगर वह आसपास रहते हैं तो टीम को लाभ होता है. हमने कई चीजें अच्छी की हैं और कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय की पीढ़ी के क्रिकेटर बनेंगे, लेकिन अंत में सबको परिणाम चाहिए होता है. बाकी मैनेजमेंट जो चाहेगा, वही होगा. मैं यहां से जाना नहीं चाहता.”

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंची ये टीमें

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. अब तक 3 टीमें अधिकारिकतौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं 2 टीमें अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं बाकि बचे 1 स्थान के लिए 5 टीमों में जंग बाकी है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो गई है.

वहीं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की बात करें तो आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. अब बाकि बचे 1 स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीम इस रेस में मौजूद हैं. इन टीमों में राजस्थान और पंजाब के ही प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है.

ALSO READ: MS Dhoni ने ले लिया IPL से संन्यास? माही के खास दोस्त सुरेश रैना ने बताई अंदर की बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...