LSG vs CSK: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम से हो रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो उसने सभी का दिल जीत लिया. दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के हाथो पर काली पट्टी बंधी हुई थी.
अब फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर क्यों दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ पर काली पट्टी बांध रखी है. LSG vs CSK मैच के दौरान खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखा और काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे, अब इसकी वजह आपका दिल जीत लेगी.
LSG vs CSK मैच में क्यों बांधे खिलाड़ियों ने काली पट्टी
उत्तर प्रदेश में 14 मई को आंधी-तूफान के चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. इसके चलते 200 के आसपास लोगों की मौत हो गई. लखनऊ और चेन्नई की टीमों व अंपायर्स ने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधी. साथ ही उनके लिए एक मिनट का मौन भी रखा.
यूपी में आई प्राकृतिक आपदा से 26 जिलों में नुकसान पहुंचा. जानकारी के अनुसार, इसके चलते 100 के करीब लोग घायल भी हुए. वहीं 200 के करीब जानवरों की मौत हो गई और 227 घरों को भी नुकसान पहुंचा. सबसे ज्यादा प्रयागराज में नुकसान हुआ जहां पर 21 के करीब मौतें हुईं. फिर मिर्जापुर (19), भदोही (16), फतेहपुर (11) और बरेली (2) में लोगों की जान गई.
ज्यादातर लोगों की मौत पेड़ों, मकानों, दीवारों के गिरने और उड़ते सामानों के टकराने की वजह से हुआ. यूपी सरकार ने प्रभावितों की मदद के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है. साथ ही राहत कार्य भी तेज कर दिया.
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी.
इंपेक्ट प्लेयर्स लिस्ट– गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी.
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव.
इंपेक्ट प्लेयर्स लिस्ट– जॉश इंग्लिस, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी.
ALSO READ: 5 मैच लगातार हारने के बाद अब कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? अब ये बन रहा है समीकरण
