पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बेहद शानदार शुरुआत की, पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआती 7 मैचों में 6 में जीत हासिल की, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द रहा. पंजाब किंग्स इसके बाद 13 अंको के साथ नंबर 1 पर मौजूद थी और काफी समय तक नंबर 1 पर कब्जा जमाए रखी थी.
हालांकि इसके बाद से अब तक पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम को 5 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है और टीम के पास अब सिर्फ 2 ही मैच हैं, जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम के 12 मैचों में सिर्फ 13 अंक ही हैं. ऐसे में अब पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल होता दिख रहा है.
प्लेऑफ में जाने के लिए Punjab Kings को करना होगा ये काम
आईपीएल 2026 की शुरुआत में प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही पंजाब किंग्स पिछले 5 मैचों में मिली हार के बाद अब मुश्किल में नजर आ रही है. पंजाब किंग्स की टीम 12 मैचों में 6 जीत और 5 हार एवं 1 मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद 13 अंको के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 4 पर मौजूद है.
अब अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खड़ी आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंटस को शिकस्त देना होगा, ऐसे में पंजाब किंग्स के 17 पॉइंट्स होंगे और टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी.
पंजाब किंग्स सिर्फ 1 मैच जीती तो क्या होगा?
मौजूदा समय में आरसीबी की टीम नंबर 1 तो गुजरात टाइटंस की टीम नंबर 2 पर मौजूद है. वहीं एसआरएच की टीम नंबर 3 और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) नंबर 4 पर मौजूद है. इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस अब अधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी हैं.
