आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से होना है. 14 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने होंगी. पंजाब किंग्स की टीम अभी आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है और मौजूदा समय में 9वें स्थान पर है.
मुंबई इंडियंस की टीम के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद अब टीम में बड़े बदलाव होने वाला है. मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कप्तानी करते नजर आने वाले हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav0 और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का हिस्सा नही होंगे.
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या इस वजह से नही होंगे Mumbai Indians का हिस्सा
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नही होंगे. हार्दिक पंड्या अभी चोट की वजह से बाहर हैं, हार्दिक पंड्या की टीम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला पहुंच चुकी है, लेकिन हार्दिक टीम के साथ नही हैं.
वहीं मुंबई इंडियंस के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव अभी हाल ही में पिता बने हैं और उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस का साथ बाकि बचे मैचों से छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) या इन दोनों खिलाड़ियों की तरफ से कोई अधिकारिक अपडेट नही आया है.
रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान!
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जिताया है. रोहित शर्मा को आईपीएल 2024 से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम 3 सालों में सिर्फ 1 बार ही प्लेऑफ में जगह बना सकी, वहीं 2 बार सबसे नीचे रही है.
अब जब हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव उपलब्ध नही हैं, तो टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथो में होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा अपनी टीम को जीत दिला पाते हैं या नही.
