Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 का 58वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम के बीच खेला जाना है. मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन सम्मान बचाने के लिए ये टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 मई को धर्मशाला में उतरने वाली है.
मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम के साथ नही पहुंचे हैं. हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है.
Hardik Pandya पिछले 2 मैचों से हैं बाहर
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सोमवार दोपहर हिमाचल के इस शहर में पहुंचे, लेकिन टीम के कप्तान शुरुआती बैच में नज़र नहीं आए. पीठ की ऐंठन के कारण पिछले दो मैच न खेल पाने वाले पंड्या का टीम के साथ न जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि उन्हें मैदान से कुछ और समय दूर रहना पड़ सकता है.
Hardik pandya practicing in the nets. He just put a stop on alll the rumours 🌚 pic.twitter.com/AjG8Fg9gW9
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) May 12, 2026
हार्दिक पंड्या ने पोस्ट से मचाई खलबली
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अभी कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस की टीम को अनफॉलो किया था, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि हार्दिक पंड्या अब अगले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा नही होंगे. हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को फॉलो कर लिया, लेकिन उन्होंने प्रमोशन से जुड़े कुछ वीडियो डिलीट कर दिया.
अब हार्दिक पंड्या 2 मैचों से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नही हैं. वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए भी हार्दिक पंड्या टीम के साथ नही हैं, लेकिन उन्होंने पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभी वो कहा प्रैक्टिस कर रहे हैं.
