Posted inक्रिकेट, न्यूज

RCB ने टॉस जीतते ही बदल दी अपनी प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दिया मुंबई इंडियंस के खिलाफ मौका

SKY and Rajat toss
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से होना है. आरसीबी को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए ये बड़ा मौका है, कि वो आरसीबी की टीम को शिकस्त दे सके.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन आरसीबी अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर है.

RCB ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

मुंबई इंडियंस और आरसीबी (MI vs RCB) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और हार्दिक पंड्या आज के मैच में भी टीम का हिस्सा नही हैं. वहीं रजत पाटीदार के हाथो में आरसीबी की कमान है.

आज के मैच में अगर आरसीबी (RCB) की टीम जीतती है, तो उसके प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रहेगी, लेकिन अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो उनकी टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस को कुछ खास फर्क नही पड़ने वाला है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

आरसीबी – देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर.

मुंबई इंडियंस – ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर.

ALSO READ:सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, श्रेयस अय्यर नही ये खिलाड़ी होगा भारतीय टीम का नया कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...