Posted inक्रिकेट, न्यूज

रियान पराग को RR ने कप्तानी और प्लेइंग 11 से क्यों हटाया? टीम के नए कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताई असली वजह

Yashasvi Jaiswal on Riyan Parag
रियान पराग को RR ने कप्तानी और प्लेइंग 11 से क्यों हटाया? टीम के नए कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताई असली वजह
News on WhatsAppJoin Now

Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब काफी रोमांचक हो चूका है. आईपीएल 2026 का आज 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के टॉस के लिए जब दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरे तो बेहद चौकाने वाला नजारा देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स ने आज अपने कप्तान रियान पराग को प्लेइंग 11 से बाहर रखा है.

रियान पराग (Riyan Parag) की जगह आज राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को कप्तान बनाया है. यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने वो वजह भी बताई, जिसकी वजह से रियान पराग को बाहर रखा गया है.

यशस्वी जायसवाल ने बताया क्यों Riyan Parag हुए बाहर

रियान पराग (Riyan Parag) पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं, यशस्वी जायसवाल जब टॉस के लिए आए तो उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों आज के मैच से रियान पराग को बाहर रखा गया है, तो इस पर जवाब देते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा कि

“पिछले मैच में उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था. इसके चलते वह इस मुकाबले से बाहर हैं और अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं. शिमरोन हेटमायर को मौका मिला है, जबकि स्पिन गेंदबाज युधवीर सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी अंतिम ग्यारह से बाहर हैं और उन्हें प्रभाव खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जाएगा.”

रियान पराग (Riyan Parag) ने इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नही किया है. रियान पराग को संजू सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम का कप्तान बनाया गया है. रियान पराग ने इस सीजन 10 मैचों की 10 पारियों में 23 की औसत और 143.75 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रनों का रहा है. इस खिलाड़ी ने इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन किया है.

IPL 2026 के 52वें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग XI)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI)

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा.

ALSO READ: निकोलस पूरन के कॉलर पकड़ने पर क्रुणाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर उसने…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...