आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 48वां मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवरों में ही सिर्फ 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
CSK की जीत के बाद अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) की रेस काफी मजेदार हो गई है. आईपीएल 2026 के 48 मैचों के बाद आइए जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर है.
दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की रेस में शामिल हुई CSK
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद खराब शुरुआत की. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स के 38 और समीर रिजवी के 40 रनों की बदौलत दिल्ली की टीम 155 रन बनाने में सफल हुई, लेकिन CSK ने संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा की बदौलत लक्ष्य को 17.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
दिल्ली पर जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 मैचों में 5 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में शामिल हो गई है. CSK इस समय पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है. दिल्ली के 10 मैचों में 4 जीत हैं और टीम 8 अंको के साथ नंबर 7 पर है.
IPL 2026 के प्लेऑफ में सबसे आगे हैं ये 4 टीमें
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की बात करें तो इस समय पंजाब किंग्स की टीम सबसे आगे है. पंजाब किंग्स की टीम 9 मैचों में 13 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है. वहीं आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर 12 अंको के साथ मौजूद है. आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 12 अंको के साथ नंबर 2, नंबर 3 और नंबर 4 पर मौजूद हैं.
आरसीबी की टीम जहां 12 अंको के साथ नंबर 2 पर है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 3 और राजस्थान रॉयल्स की टीम नंबर 4 पर मौजूद हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंको के साथ नंबर 5 पर है.
