Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 में मिली पहली हार बर्दाश्त नही कर पाए श्रेयस अय्यर, सरेआम इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार

Shreyas Iyer Punjab Kings
IPL 2026 में मिली पहली हार बर्दाश्त नही कर पाए श्रेयस अय्यर, सरेआम इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से पंजाब को हराया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए, उसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया.

इस सीजन पंजाब किंग्स की ये पहली शिकस्त थी, मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बताया कि आखिर लगातार 6 जीत के बाद उनकी टीम को क्यों हार का सामना करना पड़ा.

Shreyas Iyer ने गेंदबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार

हार की वजह बताते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि

“224 का स्कोर अच्छा था. चिपचिपी पिच पर हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. हमारी गेंदबाजी में कमी रह गई. यह एक ऐसा प्रारूप है जहां कई खिलाड़ियों ने खेल का रुख बदल दिया है. सब कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है.”

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि पंजाब किंग्स के हार की असली वजह टीम की खराब गेंदबाजी रही.

स्पिनरों के खिलाफ रन न बनाने से पीछे रह गई पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मैच के बाद कहा कि

“आज हमारा दिन नहीं था. हालांकि ये अहम है कि हम अपनी मौजूदा प्लान पर टिके रहे. हमारा शरीर थोड़ा थका हुआ भी था, लेकिन यह हार की वजह नहीं हो सकता. आईपीएल 2026 की ये हमारी पहली हार है, इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. हमें इस हार को भुला देना है. अगर पीछे मुड़कर देखें तो कई चीजें हो सकती थीं. स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था.”

पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट झटके, वहीं अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. पंजाब किंग्स के बाकि गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और इसी का फायदा उठाकर राजस्थान ने आसानी से 4 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया.

ALSO READ: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया दिल्ली कैपिटल्स के हार की वजह, इन 2 खिलाड़ियों को बताया DC की हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...