आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान देखने को मिला कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जब टॉस के लिए आए तो वो हाथ में काली पट्टी बांधकर आए.
इसके बाद जब CSK की टीम मैदान में उतरी तो हर खिलाड़ी के हाथ पर काली पट्टी बंधी हुई थी, जिसके बाद फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर CSK के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर क्यों मैदान पर आए हैं.
CSK के इस खिलाड़ी के माँ का हुआ निधन
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुकेश चौधरी की माँ का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान तबियत खराब हुआ और मुकेश खबर मिलते ही मैच के बाद तुरंत घर के लिए लौट गए. अब खबर आई है कि उनकी माँ का निधन हो गया है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी के लिए एक भावुक नोट जारी करते हुए लिखा कि
“सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की माता के निधन पर शोक व्यक्त करता है. हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और इस बेहद कठिन समय में उन्हें अपनी दुआओं और प्रार्थनाओं में याद रख रहे हैं.”
