Posted inक्रिकेट, न्यूज

क्या पंड्या ब्रदर्स में है झगड़ा? हार्दिक से अनबन की पर क्रुनाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह

Hardik Pandya and Krunal Pandya
क्या पंड्या ब्रदर्स में है झगड़ा? हार्दिक से अनबन की पर क्रुनाल पंड्या ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 (IPL 2026) इस समय अपने चरम पर पहुंच चूका है, हर मैच के साथ आईपीएल प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 में अब तक 32 मैच हो चुके हैं, आज 33वां मुकाबला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की की टीम के बीच खेला जाना है.

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुनाल पंड्या आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 के बीच इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया है, जिस पर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुनाल पंड्या (Krunal Pandya) ने चुप्पी तोड़ी है.

Hardik Pandya पर क्रुनाल पंड्या ने कही ये बात

दरअसल, आरसीबी के खेमे में शामिल मिस्टर नैग्स यानी दानिश सैत अक्सर मजाकिया अंदाज में आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ इंटरव्यू करते रहते हैं. इस दौरान उन्होंने क्रुणाल से बातचीत की. मजाक-मजाक में उन्होंने पूछा कि आपके और मुंबई इंडियंस के कप्तान के बीच सब ठीक है या नहीं?

क्या कोई लड़ाई-झगड़ा या फिर केन-अंडरटेकर की तरह मुकाबला चलता रहता है? इस पर क्रुणाल हंसते रहे और जब दोबारा दानिश ने सवाल पर जोर दिया, तो उन्होंने कहा कि हां, सब ठीक है.

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या का उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक हो चूका है और मौजूदा समय में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनको अपने भाई क्रुनाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ नही देखा जा रहा है, इसी वजह से दोनों भाईयों के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं, जो गलत भी साबित हो सकती है.

मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ आईपीएल खेल चुके हैं दोनों भाई

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुनाल पंड्या पिछले 5 सालों से अलग खेल रहे हैं, लेकिन उसके पहले ये दोनों ही भाई एक ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ आईपीएल खेलते नजर आते थे. हालांकि मुंबई इंडियंस से बाहर होने के बाद क्रुनाल पंड्या जहां पहले LSG का हिस्सा बने, वहीं अब RCB की टीम का हिस्सा हैं. वहीं हार्दिक ने 2 सीजन गुजरात की कप्तानी की और अब वो मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं.

ALSO READ: चोट की वजह से अब तक ये 7 खिलाड़ी हो चुके हैं IPL 2026 से बाहर, CSK के अलावा इन टीमों को हुआ बड़ा नुकसान 

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...