Posted inक्रिकेट, न्यूज

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद क्यों बांध लिए थे हाथ, अब भारतीय ओपनर ने बताया इस सेलिब्रेशन का राज

Abhishek Sharma fold hand
अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद क्यों बांध लिए थे हाथ, अब भारतीय ओपनर ने बताया इस सेलिब्रेशन का राज
News on WhatsAppJoin Now

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 (IPL 20260 में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच 31वां मैच खेला गया. इस मैच  में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 242 रन बनाए, इसमें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बड़ा योगदान दिया. अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 68 गेंद में 135 रनों की नाबाद पारी खेली. इसमें 10 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की विस्फोटक पारी की बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना डाले, इस दौरान अर्द्धशतक ठोकने के बाद अभिषेक शर्मा दोनों हाथ छाती के पास बांध लिए और चुपचाप खड़े हो गए. इस दौरान होंठों पर मुस्कान रही. अब अभिषेक शर्मा ने इसके पीछे का खुलासा किया है.

Abhishek Sharma ने बताया हाथ बांधकर खड़े होने की वजह

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने करियर का नौवां टी20 शतक जड़ा, इसके बाद भारतीय टीम के इस ओपनर बल्लेबाज ने कहा कि

“मेरा फ्रेंकी (जेम्स फ्रेंकलिन, असिस्टेंट कोच) के साथ प्लान बना था और वह चाहते थे कि मैं 20वें ओवर तक बल्लेबाजी करूं. यहां तक कि मुरली (मुथैया मुरलीधरन) ने भी यही कहा था. शायद यह पहली बार है जब मैंने 20 ओवर तक बैटिंग की है. इसलिए यह उसी का जश्न था. और निश्चित रूप से शतक और इस मैदान पर प्रदर्शन हमेशा खास होता है. और मुझे लगता है कि विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था. लेकिन अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो मुझे लगता है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभा है जो रन बना सके.”

आईपीएल का पहला शतक लगाने के बाद निकाली थी पर्ची

अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का जब पहला टी20 शतक लगाया था, उस समय पंजाब किंग्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने शतक ठोकने के बाद अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी, जिस पर लिखा था “ये सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए.” उस समय भी अभिषेक शर्मा के सेलिब्रेशन ने सभी का ध्यान खिंचा.

इस शतक के साथ ही अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 करियर के 9 शतक पुरे कर लिए. अभिषेक शर्मा अब इसी के साथ विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसके नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं.

ALSO READ: T20 World Cup में कप्तान बदलना चाहता था बोर्ड लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी देकर बदला फैसला, स्टार खिलाड़ी को डराया धमकाया

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...