Posted inक्रिकेट, न्यूज

6 मैचों में 11 अंक मिलने के बाद श्रेयस अय्यर के सिर चढ़ा अहंकार कहा “इस सीजन पंजाब किंग्स 1 भी मैच नही हारेगी, क्योंकि…

Shreyas Iyer post match
6 मैचों में 11 अंक मिलने के बाद श्रेयस अय्यर के सिर चढ़ा अहंकार कहा "इस सीजन पंजाब किंग्स 1 भी मैच नही हारेगी, क्योंकि...
News on WhatsAppJoin Now

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने कल रात ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) को 5 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी 5वीं जीत हासिल की और प्लेऑफ में पहुंचने से बस 3 जीत दूर है. पंजाब किंग्स 6 मैचों में 5 जीत में 11 अंकों और +1.420 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है.

पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमे 5 मैचों में लगातार जीत हासिल की है, वहीं सिर्फ 1 मैच बारिश की वजह से रद्द रहा है. पंजाब किंग्स को अब तक इस सीजन में शिकस्त का सामना नही करना पड़ा है, अब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Shreyas Iyer ने बताया पंजाब किंग्स की लगातार जीत का राज

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने खुलासा किया कि पंजाब किंग्स की टीम में आपस में ही प्रतिस्पर्धा चल रही है. उन्होंने प्रियांश आर्या और कूपर कोनली की साझेदारी पर बात करते हुए कहा कि

 “बेहतरीन साझेदारी, कुछ शॉट्स तो होश उड़ा देने वाले थे. तेज गेंदबाजों को बैक-फुट पर जाकर सीधे शॉट मारना.”

श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“वह कूपर और आर्य से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चलो सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का मुकाबला करते हैं. इनाम के तौर पर जीतने वाले को उनका बैट मिलेगा. अय्यर का मानना ​​है कि जब आप खिलाड़ियों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं, तो वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.यही उनका मूलमंत्र है.”

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि

“वो ख‍िलाड़‍ियों को ये नहीं बताते कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है. उनका अपना एक तय पैटर्न होता है.  रिकी पोंटिंग मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं और वह खुद भी अपनी तरफ से कुछ बातें कहते हैं. पंजाब किंग्स इस सीजन एक भी मैच न हारने वाली है.”

प्रियांश आर्या और कूपर कोनली की वजह से मैच से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंटस

लखनऊ सुपर जायंटस ने बेहद शानदार शुरुआत की, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे प्रभसिमरन सिंह जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे. हालांकि ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनली के बीच 182 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया. प्रियांश आर्या ने जहां 37 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली.

वहीं कूपर कोनली ने 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 87 रनों की पारी खेली, इन दोनों खिलाड़ियों ने लगभग 14 ओवरों में 180 रन बनाए और यहीं से मैच लखनऊ सुपर जायंटस की हाथ से निकल गया. पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 200 रन ही बना सकी और मैच को 54 रनों से गंवा बैठी.

ALSO READ: साउथ अफ्रीका के सामने सिर्फ 147 रनों पर आलआउट हुई टीम इंडिया, दूसरे टी20 में भी मिली शर्मनाक हार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...