Posted inक्रिकेट, न्यूज

मोहम्मद सिराज ने किया खुलासा इस भारतीय खिलाड़ी को बताया बेस्ट फील्डर

Mohammed Siraj on Best Fielder
मोहम्मद सिराज ने किया खुलासा इस भारतीय खिलाड़ी को बताया बेस्ट फील्डर
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अभी तक आईपीएल में अपनी फॉर्म की तलाश में थे, लेकिन गुजरात टाइटंस का ये तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ फॉर्म में दिखा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के सामने केकेआर के बल्लेबाज रन के लिए तरसते रहे और इन दोनों ने केकेआर के 3 बल्लेबाजों को पॉवरप्ले में ही पवेलियन की राह दिखा दी थी.

केकेआर की टीम पॉवरप्ले में 3 विकेट गंवाकर सिर्फ 35 रन ही बना सकी थी. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 4 ओवरों में 5.80 की इकॉनमी से 2 विकेट झटके और 23 रन खर्च किए. मैच के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी के बजाय अपनी फील्डिंग की सराहना की, मोहम्मद सिराज ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Mohammed Siraj ने किया अपनी फील्डिंग की तारीफ़

मैच की पहली पारी यानी कि केकेआर की बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपने प्रदर्शन पर खास बातचीत की. उनसे जब आज के मुकाबले में फील्डिंग के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि

“हां, आज बहुत अच्छे कैच पकड़े, हमेशा की तरह! मैं बेस्ट फील्डर हूं, आप जानते हैं.”

हालांकि, यह बात भारतीय स्टार गेंदबाज ने हंसते हुए कहा. आज के मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने बेहद शानदार फील्डिंग की. मोहम्मद सिराज ने 2 जबरदस्त कैच पकड़े.

सिराज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि

“मेरा मकसद फील्ड में जितना हो सके योगदान देना होता है. तो वह अच्छा रहा, दो कैच.”

मोहम्मद सिराज ने कहा हारे या जीतें टीम हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करती है

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी टीम की तारीफ़ की और कहा कि मैच का परिणाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन उनकी टीम हमेशा ही एक दूसरे को सपोर्ट करती है. मोहम्मद सिराज ने टीम के मौजूदा हालात पर कहा कि

“वह वैसा ही रहता है. कोई बदलाव नहीं होता है. उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं, लेकिन एक टीम के तौर पर हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं. सभी से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. यह बहुत जरूरी है. क्योंकि काफी लंबा टूर्नामेंट है. हाई-प्रेशर गेम्स में इमोशन्स बहुत तेज होते हैं, तो एक-दूसरे को बैक करना और पॉजिटिविटी बनाए रखना हर खिलाड़ी के लिए बहुत जरूरी है.”

वहीं पिच के बारे में बातचीत करते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा कि

“बहुत अच्छी विकेट थी. नई गेंद के साथ हमारा मुख्य काम था कि जितना हो सके सही एरिया में गेंदबाजी करें. वहां से गेंद सीम हो रही थी. हमारा प्लान बिल्कुल साफ था. अगर कुछ चौके-छक्के पड़ भी जाएं तो ठीक है, जब तक हम अपने एरिया पर टिके रहे. यह हमारे लिए बहुत अच्छी विकेट थी.”

ALSO READ: कगिसो रबाडा ने खोला GT का राज, कहा शुभमन गिल की वजह से नही बल्कि इन 3 भारतीयों की वजह से लगातार जीत रही गुजरात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...