Posted inक्रिकेट, न्यूज

L L L L मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताई हार की वजह, अगले मैच से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी

Hardik Pandya Post Match Mi vs PBKS
L L L L मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताई हार की वजह, अगले मैच से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: वानखेड़े में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ, पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) के शतक और नमनधीर (Naman Dhir) के अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाने में सफल रही, जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से 3 ओवर शेष रहते ही मात्र 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी हार है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीता था, उसके बाद से लगातार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है.

Hardik Pandya ने बताई हार की असली वजह

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद इस पर खुलकर बात की है. हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस की शिकस्त पर बात करते हुए कहा कि

“सच कहूँ तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि हमें नए सिरे से सोचना होगा और देखना होगा कि हमारी कमियाँ कहाँ हैं. क्या ये व्यक्तिगत कमियाँ हैं? क्या ये एक टीम की कमियाँ हैं? या फिर ये योजना की कमियाँ हैं? हम इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि आगे क्या करना है.”

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से जब पूछा गया कि क्या उनकी टीम ने 20 या 25 रन कम बनाए तो इस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि

“मुझे लगता है कि उन्हें भी श्रेय देना चाहिए. गेंद रिवर्स स्विंग होने लगी, और उसी समय विकेट पर ओस नहीं थी. दूसरी पारी में ओस आई और स्थिति थोड़ी बेहतर हुई, लेकिन फिर भी उन्होंने हमें हरा दिया. उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर फील्डिंग की, और यही हमें मैच हरवाने का कारण बना.”

मुंबई इंडियंस की टीम में होंगे बड़े बदलाव?

लगातार 4 मैचों में मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आगे के मैचों में बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा कि

“हमें सच में देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन फैसले लेने होंगे या फिर हमें ऐसे ही खेलते रहना होगा और उम्मीद करनी होगी कि हालात बदल जाएँगे. ये कुछ मुश्किल सवाल हैं जिनका जवाब हमें आखिरकार देना ही होगा और हाँ, हमें अपनी गलती माननी होगी.”

मुंबई इंडियंस को अपने मिडिल ऑर्डर में बदलाव की जरूरत है, वहीं टीम की गेंदबाजी भी बेहद खराब नजर आ रही है, टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक 5 मैचों में 1 भी विकेट हासिल नही कर सके हैं.

ALSO READ:MI vs PBKS: हार्दिक पंड्या के इस फैसले से हारा मुंबई, वानखेड़े में श्रेयस अय्यर के तूफ़ान में उड़ी नीता अंबानी की टीम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...