Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या से क्यों बात नही कर रहे हैं क्रुणाल पंड्या, विवादों के अफवाह के बीच RCB के स्टार आलराउंडर ने बताई वजह

Krunal Pandya on Hardik Pandya
हार्दिक पंड्या से क्यों बात नही कर रहे हैं क्रुणाल पंड्या, विवादों के अफवाह के बीच RCB के स्टार आलराउंडर ने बताई वजह
News on WhatsAppJoin Now

Krunal Pandya: भारत में आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेला जा रहा है. भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी इस समय इसी टूर्नामेंट में व्यस्त हैं. भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथो में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी है, वहीं उनके भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) मौजूदा समय में आरसीबी (RCB) की टीम का हिस्सा हैं और बतौर आलराउंडर टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते नजर आते हैं.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में जब भारतीय टीम (Team India) ने जीत हासिल किया था, उस समय हार्दिक पंड्या के परिवार से वहां कोई मौजूद नहीं था, बस उनकी गर्लफ्रेंड ही मैदान में नजर आई थी, अब उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक पंड्या के साथ अपने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

Krunal Pandya ने बताया क्यों नही होती है हार्दिक पंड्या से बातचीत

आईपीएल में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के बीच कुछ ऐसी घटना सामने आई है जिससे उनके रिश्तों में दरार की अफवाहें फैल गईं, दरअसल, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान  उनके बीच की हमेशा वाली बॉन्डिंग गायब नजर आई थी. यही नहीं, क्रुणाल पंड्या ने मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी में हार्दिक को एक बाउंसर भी फेंकी थी और फिर अपने भाई को देखा तक नहीं थी, जिसके बाद यह बातें सामने आई कि दोनों भाई इस समय एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं. हालांकि, क्रुणाल के बयान से पता चलता है कि यह सिर्फ़ पेशेवर मुकाबला था, कोई निजी मसला नहीं.

हाल ही में Cricbuzz के साथ एक इंटरव्यू में, क्रुणाल पंड्या से कई सवाल पूछे गए, और उनके जवाब ऐसे थे जिसने इस बात पर विराम लगा दिया कि हार्दिक और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है. उन्होंने हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड को बेहतरीन फिनिशर्स चुना है.

भारत के लिए फिर से खेलना है क्रुणाल पंड्या का लक्ष्य

क्रुणाल पंड्या ने इस दौरान इस बात पर जोर दिया कि मै एक बार फिर भारत के लिए खेलना चाहता हूं. क्रुणाल पंड्या ने कहा कि

“सबसे बड़ा लक्ष्य देश का प्रतिनिधित्व करना है, और मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मैं वही करना चाहता हूं जो मेरे बस में है, मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और मैच जीतना..और इस प्रक्रिया में, अगर मुझे वह मौका मिलता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि यही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है..देश के लिए खेलना.”

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने इस दौरान किस खिलाड़ी के बारे में क्या कहा है:

  • बेहतरीन बैटर: क्रिस गेल
  • बेहतरीन कप्तान: रोहित शर्मा, MS धोनी
  • बेहतरीन फील्डर: कीरोन पोलार्ड
  • बेहतरीन अवे ग्राउंड: अभी के लिए, वानखेड़े स्टेडियम, क्योंकि मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेला हूं
  • बेहतरीन कवर ड्राइव: विराट कोहली
  • बेहतरीन तेज़ गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह
  • बेहतरीन डेथ-ओवर गेंदबाज: लसिथ मलिंगा
  • बेहतरीन स्पिनर: सुनील नरेन, राशिद खान
  • बेहतरीन फिनिशर: कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या

ALSO READ: नमन धीर पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर भी नहीं हैं खुश, बताया क्या हो रही थी क्विंटन डी कॉक के साथ बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...