Posted inक्रिकेट, न्यूज

LSG को लगा बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर हुए मैदान से बाहर, जानिए कितनी घातक है चोट

Rishabh Pant injured
LSG को लगा बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर हुए मैदान से बाहर, जानिए कितनी घातक है चोट
News on WhatsAppJoin Now

Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर आरसीबी (RCB) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को चोट की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा है.

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत एडेन मार्करम (Aiden Markram) के आउट होने के बाद मैदान पर आए, लेकिन तीसरी गेंद पर चोटिल होने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

ऋषभ पंत को हेजलवुड की गेंद पर लगा चोट

लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम को टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ा. LSG के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की, लेकिन टीम को पहला झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा. LSG के ओपनर के बीच पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान एडेन मार्करम ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए.

इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वो 3 गेंदों में ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. उनकी जगह पर निकलोस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए.

कैसे लगी Rishabh Pant को चोट

LSG के कप्तान  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद कोहनी पर लगी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए नज़र आए, जिसके बाद फिजियो मैदान पर भागते हुए आए. ऋषभ पंत इतने दर्द में थे कि उनकी आंखों में आँसू आ गए. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंटस को पहला झटका रसिख सलाम डार ने एडेन मार्करम को आउट करके दिया.

रसिख सलाम डार ने एडेन मार्करम को पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया. वह सिर्फ 12 रन बना पाए. इसके बाद लखनऊ को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया. उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड किया. वह सिर्फ एक रन बना पाया.अब मिचेल मार्श का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं. मिचेल मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, वहीं आयुष बदोनी 27 रन बनाकर डंटे हुए हैं.

ALSO READ: PCB चीफ मोहसिन नकवी ने फिर भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों को बेवकूफ बनाने के लिए बोला झूठ

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...