Posted inक्रिकेट, न्यूज

Praful Hinge के IPL डेब्यू पर भावुक हुए उनके पिता, कहा “उसका करियर खत्म हो चूका था फिर वरुण आरोन…

Praful Hinge father
Praful Hinge के IPL डेब्यू पर भावुक हुए उनके पिता, कहा "उसका करियर खत्म हो चूका था फिर वरुण आरोन...
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवरों में 4 विकेट अपने नाम किया. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कमर तोड़ दी. इस खिलाड़ी ने यहां तक का सफर बेहद ही कठिनाई से पार किया है.

अब प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) के पिता ने बेटे के शानदार आईपीएल डेब्यू पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. प्रफुल्ल हिंगे के पिता ने उस शख्स का नाम भी बताया है, जिसकी बदौलत उनका बेटा आज आईपीएल में अपने नाम की डंका बजवा रहा है.

Praful Hinge के पिता ने बताया किसकी वजह से बेटे ने कमाया नाम

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने जब आज 4 विकेट झटककर सभी को अपना दीवाना बना लिया है, तो सब उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उनके पिता ने बताया कि एक समय ऐसा था जब प्रफुल्ल का करियर लगभग खत्म हो चूका था और वो क्रिकेट छोड़ने वाले थे, उस समय भारत के पूर्व गेंदबाज ने उनकी मदद की.

करीब ढाई साल पहले हिंगे को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिससे उनका करियर खतरे में पड़ गया था. उस मुश्किल दौर में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन (Varun Aaron) ने उनका हाथ थामा. हिंगे के पिता प्रकाश हिंगे के अनुसार,

“जब हमें लगा कि करियर खत्म हो गया, तब वरुण एरोन फरिश्ते की तरह आए और उन्होंने प्रफुल को इस मुश्किल समय से बाहर निकाला.”

Praful Hinge ने बेहद गरीबी से उबरकर कमाया है नाम

चोट से उबरने के बाद ग्लेन मैकग्रा ने उनकी लाइन-लेंथ से प्रभावित होकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया बुलाया. वहां ब्रिस्बेन स्थित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेंटर में तीन हफ्तों तक ट्रेनिंग कराई गई, जिसका पूरा खर्च एमआरएफ पेस फाउंडेशन ने उठाया.

प्रफुल्ल के कोच रंजीत पराडकर ने कहा कि

“प्रफुल्ल हिंगे के पास प्रतिभा हमेशा से मौजूद थी, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत थी. चोट के बाद उसकी गेंदबाजी में तकनीकी सुधार हुआ, जिसने उन्हें और खतरनाक बना दिया.”

नागपुर के साधारण परिवार से आने वाले प्रफुल्ल के पिता बताते हैं कि

“मेरा बेटा बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था. दिनभर गली क्रिकेट खेलता था, फिर हमने उसे अकादमी में डाला और उसने मैदान को ही घर बना लिया. वही जिद और मेहनत प्रफुल को आईपीएल में स्टार बना रही है.”

ALSO READ: राजस्थान को रौंदने के बाद भी कप्तान Ishan Kishan नही हैं खुश, कहा “हमने मैच जरुर जीत लिया, लेकिन….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...