Posted inक्रिकेट, न्यूज

राजस्थान को रौंदने के बाद भी कप्तान Ishan Kishan नही हैं खुश, कहा “हमने मैच जरुर जीत लिया, लेकिन….

Ishan Kishan Post Match SRH vs RR
राजस्थान को रौंदने के बाद भी कप्तान Ishan Kishan नही हैं खुश, कहा "हमने मैच जरुर जीत लिया, लेकिन....
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात SRH का सामना RR से हुआ, ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने इस मैच को 57 रनों से जीता, इस दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) और हेनरिक क्लासेन के अलावा सिर्फ नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोरा ने ही कुछ रन बनाए, जिसकी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 216 रन बनाने में सफल रही.

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इस मैच को 57 रनों से जीतने में सफल रहे, हालांकि ईशान किशन (Ishan Kishan) इस जीत के बावजूद भी खुश नही हैं, उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ की है, लेकिन बल्लेबाजों को फटकार लगाई है.

Ishan Kishan ने अपने गेंदबाजों का किया तारीफ़

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को विशाल अंतर से हराने के बाद कहा कि

“मैं इस जीत से निश्चित रूप से बहुत खुश हूं, प्वाइंट्स टेबल में दो अंक और जुड़ गए हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि हम गेंदबाजों से जो चाह रहे थे, यहां आकर निडर होकर खेलना और अपने प्लान को सही से लागू करना, वह आज उन्होंने कर दिखाया और इसका सारा श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है.”

वहीं कप्तान ने अपने तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ़ की, जब उनसे पूछा गया कि दोनों ही गेंदबाज डेब्यू कर रहे थे, ऐसे में आप इसे लेकर चिंतित नही थे? तो उन्होंने कहा कि

“नहीं, मुझे लगता है कि आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे और प्रेरित हैं. वे इस सीजन में लगातार मेहनत कर रहे थे. वे हमारे फील्डिंग और बॉलिंग कोच वरुण आरोन के साथ काम कर रहे थे और अनुभवी खिलाड़ियों से चर्चा कर रहे थे. हम उन्हें मौका देना चाहते थे, खासकर जब हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हों. प्रैक्टिस मैचों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसलिए मुझे लगता है कि आज उन्हें मौका देना सही फैसला था.”

बल्लेबाजों से खुश नही हैं कप्तान Ishan Kishan

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने बल्लेबाजों को मैच के बाद फटकार लगाई और उनके प्रदर्शन से खुश नही दिखे, ईशान किशन ने कहा कि

“हमारी बल्लेबाजी यूनिट और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए, क्योंकि हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं. हां, थोड़े कम थे। लेकिन अभिषेक शर्मा जिस तरह से खेलते हैं, कई बार वह जल्दी आउट हो सकते हैं, पर हमारा काम खेल को गहराई तक ले जाना और क्रिकेटिंग शॉट्स खेलना है. हम अभिषेक को पूरी आजादी देते हैं, क्योंकि अगर वह चल जाए, तो अकेले दम पर स्कोर को 260 या 270 तक ले जा सकता है. हम उनसे और कुछ नहीं मांगते. वह आज आउट हो गया, लेकिन मुझे यकीन है कि वह अगले मैच में और भी प्रेरित होकर वापसी करेगा.”

वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विकेटकीपिंग न करने को लेकर उन्होंने कहा कि

“एक कप्तान के तौर पर मुझे लगा किकुछ संवाद की कमी हो रही थी. कभी-कभी कीपिंग करते वक्त आपके पास इतना समय नहीं होता और आप गेंदबाजों को अपनी योजनाएं ठीक से नहीं समझा पाते. इसलिए फील्ड पर रहकर उनसे चर्चा करना बेहतर है ताकि हम उसी के अनुसार फील्ड सेट कर सकें. यही हमारी योजना थी और मुझे लगता है कि इसने हमारे लिए अच्छा काम किया.”

ALSO READ: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’ प्रफुल्ल हिंगे ने पहला POTM लेते हुए कह दी बड़ी बात

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...